नगर निगम के मुख्य कार्यालय सहित भण्डार परिसर और डम्पिंग स्टेशन में अब सीसीटीवी कैमरों से नजर रहेगी। निगम ने इन स्थानों पर कैमरे लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन कैमरों के माध्यम से तीनों स्थानों पर चौबीसों घण्टे नजर रखी जाएगी। सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण इन कैमरों से निगम में हर गतिविधि, आने-जाने वाले लोग, दस्तावेज, सामान आदि पर नजर रहेगी।