17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किन्नरों को निशुल्क शिक्षा देगा राजस्थान का यह विश्वविद्यालय

विवि दूर-दराज की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई कार्यक्रम भी आयोजित करेगा।

2 min read
Google source verification
ph

महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय किन्नर समुदाय को नि:शुल्क शिक्षा देगा। विवि को किन्नर पूरी जानकारी देंगे तो विश्वविद्यालय उन्हें नि:शुल्क शिक्षा देगा। विवि दूर-दराज की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई कार्यक्रम भी आयोजित करेगा। यह घोषणा शुक्रवार को महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर वुमन स्टडीज के उद्घाटन अवसर पर की गई।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राजस्थान राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा ने कहा कि इस सशक्त केन्द्र से देश व प्रदेश को नई दिशा मिलेगी। हमे एक जागरूक समाज का निर्माण करना होगा। इससे पूर्व सेंटर की डॉयरेक्टर डॉ. मेघना शर्मा ने सेंटर के मैसेंजर का वर्णन एक लघु फिल्म के माध्यम से किया।

इसका लोकार्पण एमजीएसयू के कुलपति प्रो. भागीरथ ने किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष मजीएसयू के कुलपति प्रो. भागीरथ सिंह ने कहा कि देश में नारी शक्ति को पूर्ण सम्मान और अधिकार मिले हैं, लेकिन आज पाश्चात्य संस्कृति से माहौल खराब हो रहा है।

इसके लिए सबको जागरूक होकर समाज और खासकर युवा वर्ग को अच्छी सोच व वातावरण से जोडऩा होगा। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय साहित्य अकादमी नई दिल्ली की सदस्य डॉ. मुक्ता ने भी विचार रखे।

राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका
दिल्ली विश्वविद्यालय से यूजीसी के सेंटर फॉर प्रोफेशनल डवलपमेंट की निदेशक प्रो. गीता सिंह ने महिलाओं की राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर सदन का ध्यान आकर्षित किया।कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की प्रो. शालिनी शर्मा ने मीडिया और स्त्री विमर्श पर बात रखी।

मुख्य अतिथि 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' प्रकल्प की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मीना असोपा ने कन्या भ्रूण हत्या एवं पीसीपीएनडीटी एक्ट के दृष्टिकोण को सामने रखा। महिला टॉस्क फोर्स की अध्यक्ष डॉ. प्रभा भार्गव, कार्यक्रम संयोजक डॉ. सीमा शर्मा ने भी महिला सशक्तीकरण पर विचार रखे।

समारोह में डॉ. विमला डुकवाल, डॉ. दिग्विजय सिंह , सुमन जैन, अरुणा भार्गव, साहित्यकार रवि पुरोहित, कामिनी भोजक सहित बीकानेर , रोहतक, श्रीगंगनागर, हनुमानगढ़ क्षेत्र के प्रचार्यों व विद्यार्थियों ने भाग लिया।