4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुर्गा अष्टमी आज : घर-घर होगा देवी माता का शृंगार और विशेष पूजन

दुर्गा अष्टमी आज : घर-घर होगा देवी माता का शृंगार और विशेष पूजन
less than 1 minute read
Google source verification
दुर्गा अष्टमी आज : घर-घर होगा देवी माता का शृंगार और विशेष पूजन

दुर्गा अष्टमी आज : घर-घर होगा देवी माता का शृंगार और विशेष पूजन

बीकानेर. चैत्र नवरात्रा में बुधवार को दुर्गाष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन देवी माता का विशेष पूजन, शृंगार किया जाएगा। लॉकडाउन के चलते मंदिरों व सामूहिक रूप से कन्या पूजन के बड़े समारोह नहीं होंगे। श्रद्धालु इस बार अपने अपने घरों में ही दुर्गाष्टमी का पर्व मनाएंगे। घरों में देवी माता की पूजा अर्चना के बाद लापसी का भोग लगाया जाएगा। नारियल व शृंगार सामग्री भेंट की जाएगी। नवरात्रा में अष्टमी पर देवी आराधना, पूजन का खास महत्व है। बीकानेर के देवी मंदिर बंद है। इस कारण मंदिरों में महज आरती,पूजन पुजारी ही करेंगे।

कल मनाएंगे राम नवमी
मर्यादा पुरुषोत्म भगवान राम का जन्मोत्सव गुरुवार को मनाया जाएगा। इस दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपवास रखते है। दोपहर को भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस बार घरों में ही भगवान राम का जन्म उत्सव मनाया जाएगा। पंडित राजेन्द्र किराड़ू के अनुसार इस दिन वर्षफल वाचन व भगवान राम की विशेष पूजा अर्चना का महत्व है। राम मंदिरों में बड़े आयोजन होते हैं लेकिन इस बार किसी तरह के समारोह नहीं होंगे।

शांति के लिए जाप

महामारी से सभी को निजात मिले इसी कामना से पंडित बाबूलाल शास्त्री ज्योतिष बोध संस्थान के तत्वावधान में शहर के अलग अलग मंदिरों में वेदपाठी ब्राह्मण सहसत्रचंडी दुर्गा पाठ, महामृत्युन्जय जाप कर रहे है। रुद्राभिषेक पाठ भी चल रहे है।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग