
शहर में छाए रहे बादल, गांवों में बारिश
बीकानेर. अंचल में होली के नजदीक आते ही मौसम में फाल्गुनी रंंगत शुरू हो गई। बुधवार को पूरे दिन काले घने बादलों की आवाजाही लगी रही। उत्तरी हवाओं के चलने से तापमान में गिरावट हुई। शहर में जहां बादल छाए रहे वहीं ग्रामीण क्षेत्र में कई जगह बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिनों में तापमान में गिरावट होगी। पिछले कई दिनों से तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव चल रहा है। सुबह जहां बादलों की आवाजाही लगी रही। दोपहर में दक्षिणी पश्चिमी हवाओं के चलने से काले घने बादल छाए रहे। दोपहर में लोग गर्म कपड़े पहनकर बाहर निकलते हुए दिखे। अधिकतम तापमान २८ डिग्री व न्यूनतम तापमान १६.६ डिग्री सेल्सियस रहा।
सूडसर कस्बे समेत यहां के ग्रामीण अंचल में मौसम के बदले मिजाज के चलते बुधवार सुबह से गांवों में फु हारें, बूंदाबांदी कहीं हल्की बरसात हुई। कई इलाकों में छितराए बादल छाए रहे। माणकरासर, पूनरासर और समंदसर समेत कई गांवों में हल्की बरसात हुई। सूड़सर क्षेत्र में फु हारें गिरी। बादलों के छाने और बूंदाबांदी होने से खेतों में खड़ी फ सलों के खराब होने की आशंका है। इस समय की बूंदाबादी से किसान चिंतित है। इस समय किसान अपने खेतों में फ सल की कटाई में व्यस्त हैं और मौसम खराब होता है तो फ सल को नुकसान पहुंच सकता है।
हल्की बारिश से बदला मौसम
नोखा कस्बे में बुधवार को दिनभर बादल छाए रहे और शाम को हल्की बारिश हुई। बारिश के बाद मौसम भी ठंडा हो गया। बाजार भी अन्य दिनों के मुकाबले जल्दी बंद हो गए। नोखा क्षेत्र के कई गांवों में बूंदाबांदी होने के समाचार मिले हैं।
Published on:
14 Mar 2019 09:50 am
