
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहुंचे बीकानेर
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार को हैलीकॉप्टर से बीकानेर पहुंचे। महाराजा गंगासिंह स्टेडियम में बने अस्थाई हैलीपेड पर उतरने के बाद मुख्यमंत्री गहलोत विश्वविद्यालय में रखे कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां महात्मा गांधी की मूर्ति का अनावरण और स्पोर्टस कॉम्पलेक्स का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद शाम 4 बजे डॉ. करणीसिंह स्टेडियम में जलप्रदाय योजनाओं का शिलान्यास कर जनसभा को संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर गुरुवार को शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने डागा चौक कार्यालय में कांग्रेस के पार्षदों के साथ बैठक की। डॉ. कल्ला ने पार्षदों को अपने-अपने वार्ड से पांच-पांच सौ लोगों को सीएम की सभा में लाने की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री करोड़ों रुपए की सौगातों से बीकानेर के विकास को पंख लगाएंगे। सभी का फर्ज बनता है कि गली मोहल्लों से लोग स्टेडियम में मुख्यमंत्री को सुनने के लिए पहुंचें। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष कन्हैयालाल कल्ला, श्रीलाल व्यास, पूर्व न्यास अध्यक्ष मकसूद अहमद, नेता प्रतिपक्ष चेतना चौधरी, पार्षद अंजना खत्री, मनोज विश्नोई, नंदलाल जावा, मनोज नायक, ब्लॉक अध्यक्ष आंनद सिंह सोढा, ब्लॉक अध्यक्ष रमजान अली कच्छावा, पार्षद प्रफुल हटिला, सहजाद भुट्टा, यूनिस अली, शांतिलाल मोदी, शिवशंकर बिस्सा, दुर्गादास छंगाणी, जितेंद पंवार, मुजीबुर्रहमान कुरेशी, वसीम खिलजी, खुशबू पंवार, पारस मारू, वसीम फिरोज, निर्मला बलवेश चावरिया, किशन तंवर, विनोद कोचर, नितिन वत्सस आदि शामिल हुए।
बैठक में उलझे पार्षद
मुख्यमंत्री के बीकानेर दौरे की तैयारियों को लेकर गुरुवार को शिक्षा मंत्री डॉ. बी डी कल्ला ने डागा चौक स्थित कार्यालय में कांग्रेस पार्षदों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान कांग्रेस पार्षद अंजना खत्री व नेता प्रतिपक्ष चेतना चौधरी उलझ गए। पार्षद अंजना खत्री ने बैठक की सूचना समय पर नहीं देने का उलाहना दिया व तल्ख लहजे में अपनी बात रखी।
इससे एकबार माहौल गर्मा गया। वहीं चेतना चौधरी ने कहा कि डॉ. कल्ला ने पूर्व में ही बैठक की सूचना दे दी थी व सोशल मीडिया ग्रुप पर सूचना डाल दी। इस दौरान उपिस्थत कांग्रेस नेताओं ने पार्षदों की समझाइस की।
Published on:
15 Jul 2022 11:33 am
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
