4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

निगम को मिले 395 सफाईकर्मी, लॉटरी में चयनित आवेदकों की सूची जारी

नगर निगम में सफाई कर्मचारी कर्मचारी भर्ती को लेकर २७ मई को निकाली गई कम्प्यूटर लॉटरी में चयनित आवेदकों की सूची शुक्रवार को जारी कर दी गई। न्यायालय के आदेश के बाद निगम में स्वीकृत ३९५ पदों के लिए नाम घोषित कर दिए गए।
2 min read
Google source verification
Cleaning staff recruitment

Cleaning staff recruitment


बीकानेर. नगर निगम में सफाई कर्मचारी कर्मचारी भर्ती को लेकर २७ मई को निकाली गई कम्प्यूटर लॉटरी में चयनित आवेदकों की सूची शुक्रवार को जारी कर दी गई। न्यायालय के आदेश के बाद निगम में स्वीकृत ३९५ पदों के लिए नाम घोषित कर दिए गए। साथ ही देशनोक और श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिकाओं के चयनित आवेदकों की सूची भी जारी कर दी गई।

निगम और कलक्टर कार्यालय परिसर में चस्पा की गई सूची में नाम देखने के लिए अभ्यर्थियों की रात तक भीड़ लगी रही। सूची में अपना नाम देखते ही अभ्यर्थियों के खुशी का ठिकाना नहीं रहा। निगम ने अपनी वेबसाइट पर भी सूची अपलोड कर दी है। इससे पहले निगम महापौर नारायण चौपड़ा और आयुक्त प्रदीप के गावंडे ने कलक्टर कार्यालय से लॉटरी में चयनित अभ्यर्थियों की सूची प्राप्त की। उप निदेशक क्षेत्रीय स्थानीय निकाय ताज मोहम्मद राठौड़, देशनोक और श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका के अधिकारी उपस्थित थे।

मोबाइल की रोशनी में देखे नाम
नगर निगम में चस्पा सूची में नाम देखने के लिए अभ्यर्थियों को परेशानी हुई। जिस स्थान पर सूची चस्पा की गई, वहां उचित प्रकाश व्यवस्था नहीं थी। अभ्यर्थी अपने मोबाइल की रोशनी में नाम ढूंढते रहे।

समारोह कल
सफाई कर्मचारी भर्ती में लॉटरी से चयनित आवेदकों को नियुक्ति पत्र रविवार को एक समारोह में दिए जाएंगे। निगम महापौर नारायण चौपड़ा ने बताया कि निगम ने रवीन्द्र रंगमंच सभागार में समारोह करने की तैयारी शुरू
कर दी है।

सूची घोषित होने पर मनाई खुशियां
सफाई कर्मचारी भर्ती को लेकर निकाली गई लॉटरी के चयनित आवेदकों की सूची घोषित होने पर वाल्मीकि यूथ क्लब ने खुशियां मनाई। क्लब कार्यालय में अध्यक्ष राहुल जादूसंगत के नेतृत्व में सदस्यों ने खुशियां मनाते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। इस दौरान तुलसीराम चांवरिया, रोहित पंडित, विनोद सिसोदिया, सोनू बारासा आदि उपस्थित थे। कर्मचारी नेता शिवलाल तेजी और रतनलाल चांवरिया, ज्ञान प्रकाश बारासा आदि ने चयनित आवेदकों की सूची घोषित होने पर प्रसन्नता जताई। समस्त वाल्मीकि संघ के अध्यक्ष सुनील जावा के नेतृत्व में स्वायत शासन विभाग के निदेशक पवन अरोड़ा, उप निदेशक डॉ. विरेन्द्र सिंह मीणा का जयपुर में स्वागत कर मिठाई खिलाई व प्रसन्नता जताई। इस दौरान सोहन लाल चांवरिया, गंगाराम बारासा, विनोद चांवरिया आदि उपस्थित थे।

श्रेणीवार चयनित
चयनित अभ्यर्थियों की सूची श्रेणीवार जारी की गई। दिव्यांग श्रेणी में ११, अनुसूचित जाति महिला परित्यक्ता में एक, अनुसूचित जाति विधवा में ५, अनुसूचित जाति महिला अन्य में ११, अनुसूचित जाति पुरुष श्रेणी में ४१, अनुसूचित जनजाति महिला अन्य में १४, अनुसूचित जनजाति पुरुष श्रेणी में ३३, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला परित्यक्ता में एक, अन्य पिछड़ा वर्ग विधवा में ६, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला अन्य में १५, अन्य पिछड़ा वर्ग पुरुष श्रेणी में ५७, विशेष अन्य पिछड़ा वर्ग पुरुष श्रेणी में ३, सामान्य महिला परित्यक्ता में ४, सामान्य महिला विधवा में १६, सामान्य महिला अन्य में ३९, सामान्य पुरुष श्रेणी में१३८ चयनितों की सूची जारी की गई।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग