
पीएचडी- एमफिल करने वालों के लिए बड़ी खबर, ऐसे मिलेगा प्रवेश
जोधपुर/बीकानेर. राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड की ओर से रविवार को आयोजित जूनियर असिस्टेंट-क्लर्क ग्रेड द्वितीय पद की लिखित परीक्षा के जोधपुर परीक्षा केन्द्रों में ब्लूटूथ से नकल कराने वाली बीकानेर की गैंग के चार अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया। इनसे ब्लूटूथ डिवाइस, माइक्रो कैप्सूल, सिम, एक मोबाइल व बनियान जब्त किए गए हैं।
पुलिस उपायुक्त डॉ अमनदीप कपूर के अनुसार परीक्षा में नकल गैंग की सूचना पर मदेरणा कॉलोनी स्थित शिशु निकेतन स्कूल में तलाशी ली गई। वहां लालगढ़ (बीकानेर) में रामपुरा बस्ती निवासी सचिन के कान में माइक्रो कैप्सूल मिला। ब्लूटूथ अण्डरवियर में था और इसकी केबल बनियान में टेप से चिपकी थी।
महामंदिर तीसरी पोल के पास लेडी एनी बिसेंट स्कूल से पांचू थानान्तर्गत जांगलू निवासी संजय विश्नोई , उसके चचेरे भाई सुरेश और बिच्छवाल थाना क्षेत्र में इंदिरा कॉलोनी निवासी विक्रमसिंह को हिरासत में लिया। इनके कानों में भी माइक्रो कैप्सूल लगा था। डिवाइस में सिम लगी थी। चारों अभ्यर्थी को बीकानेर जिले में कहीं से मोबाइल से प्रश्नों के उत्तर बताए जा रहे थे।
५ लाख में पास की गारंटी
चारों आरोपी किसी एक ही गैंग के सम्पर्क में थे। इनसे पांच लाख रुपए लेकर परीक्षा पास कराने की गारंटी दी गई थी।
एेसे हुई चीटिंग
दो केंद्रो पर हाईटेक नकल
कान के अंदर ब्लूटूथ
ब्लूट्रूथ जो एंटिने को नेटवर्क देने का काम कर रहा था, सुनने के लिए
कंधे पर एंटिना
बनियान में कंधे तक आई तार के सिरेपर एक माइक्रो एंटिना लगा था जो कान में लगे ब्लूटूथ से जुड़ा था।
अंडरवियर में मोबाइल
अंडरवियर में आगे की ओर पॉकेट बना रखी थी, जिसमें सिलाई करके मोबाइल को अंदर रखा गया था।
निरीक्षण करने परीक्षा केन्द्र पहुंचे अधिकारी चौंके
बीकानेर. राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड की ओर से आयोजित लिपिक ग्रेड कनिष्ठ सहायक के चौथे चरण की परीक्षा रविवार को 65 परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गई। परीक्षा के दौरान अधिकारी परीक्षा केन्द्र में निरीक्षण के लिए पहुंचे।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अपने मोबाइल में ब्लूटुथ चालू कर चेक किए तो आस-पास के कई ब्लुटूथ चालू दिखे। इससे अधिकारियों की नींद उड़ गई।
अधिकारियों ने करीब दो परीक्षा केन्द्रों की बारीकी से जांच की। जांच के दौरान अधिकारियों को परीक्षा केन्द्र में कुछ भी नहीं मिला तो आस-पास के घरों में चेक किए तो कई लोगों के मोबाइल के ब्लुटूथ चालू दिखे। जिनके मोबाइल के ब्लुटूथ बंद करवाए गए। परीक्षा के दौरान केन्द्रों पर अभ्यर्थियों की लम्बी लाइन लगी रही। परीक्षा के बाद होटल व रेस्तरां में अभ्यर्थियों की काफी भीड़ देखी गई।
बीकानेर के अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन व परीक्षा समन्वयक अधिकारी एएच गौरी ने बताया कि परीक्षा के लिए कुल 20 हजार 160 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। पहली पारी में १२ हजार ६८८ (६२.९४ प्रतिशत) अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। दूसरी पारी में १२ हजार ६१८ हजार 582 (६२.८४ प्रतिशत) परीक्षार्थी उपस्थित हुए। परीक्षा के बाद पेपर सामग्री सील की गई।
Updated on:
17 Sept 2018 07:57 am
Published on:
17 Sept 2018 07:57 am
