4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्णिमा मेले की तैयारियों को लेकर सीएलजी बैठक का हुआ आयोजन

kolayat fair- विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा  
2 min read
Google source verification
CLG meeting organized kolayat fair

पूर्णिमा मेले की तैयारियों को लेकर सीएलजी बैठक का हुआ आयोजन

श्रीकोलायत. श्रीकोलायत में पांच दिवसीय आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक मेले के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था, श्रद्धालुओं के सुरक्षित स्नान, यातायात व्यवस्था, मेले के दौरान समाज कंटकों पर नजर रखने तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता को लेकर सोमवार को थाना परिसर में उपपुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में सीएलजी बैठक में हुई। इसमें श्रद्धालुओं में आवागमन के रास्ते निर्धारित किए गए।

यातायात पर नियंत्रण
बैठक में ग्रामीण रूट पर चलने वाली बसों को पास जारी करने, पुलिस थाना के निकट प्रवेश द्वार से पहले ही बसों व वाहनों को रोकने तथा यात्रियों की सुविधार्थ महेंद्रसिंह सर्किल पर पांच बसें एक साथ खड़ी करने की व्यवस्था रहेगी। एक बस की रवानगी के बाद दूसरी बस लग सकेगी।

लगेंगे बैरिकेट्स

मेला क्षेत्र में वाहनों के प्रवेश को वर्जित रखने के लिए बीकानेर सड़क, पंचायत समिति, दादू भवन, लोहिया सड़क, द्वादश ज्योतिर्लिंग बारह महादेव परिसर के निकट बैरिकेट्स लगाने का निर्णय लिया गया।

तैनात रहेगी एसडीआरएफ टीम
कपिल सरोवर में स्नान शुरू होने के साथ शुक्रवार से ही अप्रिय घटना को रोकने व श्रद्धालुओं के सुरक्षित स्नन के मद्देनजर एसडीआरएफ टीम हर पल नजर बनाए रखेगी। सरोवर परिसर में स्थापित पुलिस चौकी 24 घंटे काम करेगी। कपिल मुनि मंदिर के निकट औषधालय भवन की छत पर अस्थायी पुलिस चौकी स्थापित होगी। स्नान के लिए श्रद्धालु गहरे पानी में ना जा पाए। इसके लिए पानी की गहराई से पूर्व रस्से लगाए जाएंगे।

प्रवेश व जाने का रास्ता तय

बैठक में उपअधीक्षक ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि कपिल सरोवर में स्नान करने वाले यात्री राजस्व तहसील व मुख्य द्वार के रास्ते से मंदिर सरोवर पहुंचेंगे। वहीं वापस जाने के लिए सूर्य मंदिर के निकट मुख्य बाजार की ओर तथा जानकी श्रीराम मंदिर के निकट से जाने का रास्ता निर्धारित किया गया है।

बैठक में यह रहे उपस्थित
थानाप्रभारी विकास बिश्नोई, मुख्य आरक्षी श्रवणराम बिश्नोई, अमेदाराम, जीवराज सिंह, कोलायत सरपंच देवीसिंह रावलोत, जेठाराम माली, सोमगिरी महाराज, भंवरसिंह भाटी, इमीलाल नैण, खींयाराम सैन, पुरुषोत्तम पुरोहित, राहुल सेवग, बनवारीलाल, हनुमान प्रसाद सांखी, छगन प्रजापत, गोपाल साध, प्रहलाद सेवग सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग