1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीकानेर में हुए इन तीन बड़ी घटनाओं को जानने के लिए क्लिक करें

दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सपे्रस ट्रेन की चपेट में आने से रविवार को एक युवक की मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 27 Nov 2017, 8:08 AM IST

accident

दुर्घटना

बीकानेर के युवक की सूडसर में मौत
सूडसर. दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सपे्रस ट्रेन की चपेट में आने से रविवार को एक युवक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त प्रकाश (21) पुत्र गंगाराम सोनी, निवासी सुनारों की बड़ी गुवाड़ बीकानेर के रूप में हुई है। सेरूणा थानाधिकारी सांवरमल चौधरी ने बताया कि सूडसर रेलवे स्टेशन से दो किलोमीटर दूर रेल पटरी पर दोपहर करीब तीन बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सपे्रस की चपेट आने से प्रकाश सोनी की मौत हो गई।

सूचना मिलते ही सेरूणा पुलिस मौके पर पहुंची एवं मौका मुआयना किया और पंचनामा रिपोर्ट तैयार करने बाद मृतक को पोस्टमार्टम के लिए श्रीडूंगरगढ़ के राजकीय स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया और परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों के पहुंचने मेें विलम्ब होने से रात्रि में शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।

फंदे से झूली महिला, मौत
बीकानेर. कोटगेट थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक महिला ने अपने घर में पंखे के हुक पर फंदा लगाकर झूल गई, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार गोगागेट निवासी रमेश कुमार की पत्नी नैनादेवी (35) रात करीब तीन बजे फंदे से झूल गई।

मृतका के पति ने मर्ग दर्ज कराया है। उसने बताया कि रात को वह जागा तो उसकी पत्नी बिस्तर पर नहीं थी। बाद में बच्चे ने बताया कि मां दूसरे कमरे में पंखे के हुक से लटक रही है। पड़ोसियों की मदद से उसे नीचे उतारकर पीबीएम के ट्रोमा सेंटर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पीबीएम में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

दुर्घटना में घायल एक और बच्ची की मौत
बीकानेर/नोखा. सुजानगढ़ रोड पर पांच दिन पहले माडिया गांव के पास पिकअप और बस की भिड़ंत में घायल एक और बच्ची की शनिवार रात को मौत हो गई। इस बच्ची की मौत के साथ ही हादसे में मरने वालों की संख्या दस तक पहुंच गई है।

पुलिस के अनुसार बस-पिकअप भिड़ंत में मालासर निवासी श्रवणसिंह की एक वर्षीय पुत्री रोशनी भी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जिसका पीबीएम के ट्रोमा सेंटर में उपचार चल रहा था। पांच दिन जिंदगी और मौत से संघर्ष करने के बाद शनिवार रात को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

गौरतलब है कि 21 नवंबर नोखा से सुजानगढ़ जाने वाली सड़क पर माडिया गांव के पास बस और पिकअप की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में छह जनों की मौके पर ही मौत हो गई जिनमें एक बच्चा भी शामिल था। जबकि तीन घायलों ने पीबीएम में दम तोड़ दिया था।