7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सड़क पर जलाया टायर और रोका रास्ता, देखिये वीडियो

बीकानेर. सीवरेज जाम व दूषित पानी की समस्या को लेकर सोमवार को कांग्रेसी नेताओं ने दाऊजी मंदिर रोड का रास्ता जाम कर दिया। आक्रोशित लोग बीच सड़क पर टायर जलाकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
2 min read
Google source verification
Congress demonstration

Congress demonstration


बीकानेर. सीवरेज जाम व दूषित पानी की समस्या को लेकर सोमवार को कांग्रेसी नेताओं ने दाऊजी मंदिर रोड का रास्ता जाम कर दिया। आक्रोशित लोग बीच सड़क पर टायर जलाकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सुबह आठ बजे से दोपहर करीब दो बजे तक कांगे्रसी नेता-कार्यकर्ता बीच सड़क पर ही बैठे रहे, मौके पर अधिकारियों को बुलाने पर अडिग रहे।

हालात को देखते हुए समझाईश के लिए पुलिस भी पुहंची, लेकिन लोग नहीं माने, बाद में संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर पहुंचे और शीघ्र ही समस्या का निस्तारण करने का आश्वासन दिया। इसके बाद मामला शांत हुआ। इस बीच डॉ. बी डी कल्ला भी मौके पहुंचे। लोगों ने रोष जताते हुए अधिकारियों को खरी-खरी सुनाई। कहा कि पिछले कई दिनों मोहल्ला व्यापारियान, जोशीवाड़ा, कुम्हारों का मोहल्ला, मीणों का चौक, नेताजी सुभाष मार्ग क्षेत्रों में सीवरेज जाम पड़ी है। इसका निस्तारण नहीं हो पा रहा है। साथ ही दूषित पानी की आपूर्ति होने से बीमारियां फैल रही हैं। कई विद्युत पोल जर्जर हैं। इससे करंट की आशंका बनी हुई है।

सुबह जाम, शाम को काम
पश्चिम ए ब्लॉक के अध्यक्ष रमजान अली कच्छावा, मकसूद अहमद, मोहम्मद अख्तर, साजिद सुलेमानी के नेतृत्व दोपहर तक विरोध प्रदर्शन किया गया। लोगों के दबाव के बाद हरकत में आए प्रशासन ने शाम को ही क्षेत्र में सीवरेज दुरुस्त करने, पेयजल लाइनें डालने का काम शुरू कर दिया। प्रदर्शन में गोर्वधन लाल मीणा, धनपत चोयल, विक्की चढ्ढा, देवेन्द्र बिस्सा, इस्माईल खिलजी, जाकिर नागौरी, समशुद्दीन सुलेमानी, नाजरा बानो, राबिया सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

सबको साथ लेकर बढ़ेंगे
बीकानेर. युवा वर्ग आने वाले समय में कांग्रेस की मजबूती में अपना महत्वपूर्ण योगदान देगा साथ ही सभी को एक साथ लेकर आगे बढ़ते हुए संगठन को मजबूती देंगे। यह बात विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी ने कही। उन्होंने यूथ कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष धनपत चायल सहित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती का भार सौंपा गया है। जिसे सकारात्मक रूप में निभाना होगा।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग