5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में कांग्रेस के दिग्गज नेता का दावा, देश में बनने जा रही है कांग्रेस की सरकार

राजस्थान के ऊर्जा मंत्री डॉ. बुलाकी दास कल्ला ने दावा किया है कि देश में अभी तक जो माहौल है और जहां चुनाव संम्पन हो चुके है उसकी रिपोर्ट के आधार पर नई सरकार कांग्रेस की बनने जा रही है।
less than 1 minute read
Google source verification

बीकानेर। राजस्थान के ऊर्जा मंत्री डॉ. बुलाकीदास कल्ला ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए दावा किया कि देश में अभी तक जो माहौल है और जहां चुनाव संम्पन हो चुके है उसकी रिपोर्ट के आधार पर नई सरकार कांग्रेस की बनने जा रही है। कल्ला शनिवार को बीकानेर में लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार मदन गोपाल मेघवाल के समर्थन में आयोजित विशाल वाहन रैली को संबोधित कर रहे थे।

बौखला गई है भारतीय जनता पार्टी
उन्होंने कहा कि राज्य की 13 सीटों पर जहां चुनाव हुए है वहां कांग्रेस मजबूत स्थिति में है, ऐसे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बौखला गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा बोखलाहट में किसी भी तरह का कुप्रचार का सहारा ले सकती है जो उसकी पुरानी आदत है लेकिन कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता को सजग रहते हुए अपने अपने बूथों को छोड़ना नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अंतिम तीन दिनों में अपनी पूरी ताकत झोंकनी है।

इधर वासुदेव देवनानी का दावा, भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी
इससे पहले हाल ही में पूर्व मंत्री एवं भाजपा विधायक वासुदेव देवनानी ने कहा था कि प्रदेश में लोकसभा चुनाव का परिणाम कांग्रेस के लिए एक झटका देने वाला परिणाम साबित होगा। लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद प्रदेश में सियासी उथल-पुथल भी देखने को मिलेगी। प्रदेश की सभी सीटों पर भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी और कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलेगा।

प्रदेश भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में देवनानी ने कहा था कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत चुनाव हार रहे हैं और इसी हताशा व निराशा के चलते गहलोत अनर्गल बयानबाजी करने में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की सच्चाई पर सवाल उठा रहे हैं, जबकि पूरा देश मोदी जी की सत्यनिष्ठा से भलीभांति परिचित है।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग