10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीकानेर

कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने महापौर की गाड़ी की निकाली हवा, देखें वीडियो

कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप महापौर नारायण चोपड़ा की गाड़ी के पहियों की हवा निकाल दी।

Google source verification

गोसंरक्षण व जनसमस्याओं को लेकर चल रहा शहर कांग्रेस का धरना गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम परिसर में विरोध प्रदर्शन कर निगम परिसर के पास गंदगी व पॉलीथिन से भरे नाले के पास धरना दिया। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष यशपाल गहलोत व कांग्रेस नेता गोपाल गहलोत के नेतृत्व में धरने के दौरान नारेबाजी कर जनसमस्याओं पर विरोध जताया गया।

 

इस दौरान निगम के एक्सईएन ओमप्रकाश गोदारा पहुंचे व कांग्रेस कार्यकर्ताओं से वार्ता की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नाले की स्थिति गोदारा को दिखाते हुए रोष जताया और नाले की सुध लेने की मांग की। इस दौरान गोदारा ने एक सप्ताह में समस्या समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान जावेद पडि़हार, अब्दुल मजीद खोखर, आनन्द सिंह, गजेन्द्र सिंह सांखला, जिया उर रहमान आरिफ, सुनीता गौड़, नितिन वत्सस सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

नारेबाजी की
कांग्रेस के नगर निगम में प्रदर्शन के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत व अन्य कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप महापौर नारायण चोपड़ा की गाड़ी के पहियों की हवा निकाल दी। इस बीच कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता नारेबाजी करते नजर आए। महापौर की गाड़ी के दो पहियों में हवा भरवाने के लिए निगम की जेसीबी में डालकर ले जाया गया। पहियों में हवा भरने के बाद उन्हें गाड़ी में फिट किया गया, उसके बाद महापौर गाड़ी में सवार हो सके।