रेल कर्मियों ने किया प्रदर्शन
ऑल इण्डिया रेलवे मेंस फेडरेशन एवं एनडब्ल्यूआर जोन के आह्वान पर अखिल भारतीय बोनस मांग दिवस के अवसर पर उत्तर पश्चिम रेलवे कार्यशाला गेट पर बुधवार को प्रदर्शन कर केन्द्र सरकार का ध्यान आकृष्ट किया। शाखा सचिव रमजान अली ने बताया कि वर्तमान सरकार द्वारा मजदूर विरोधी नीतियां अपनाई जा रही है, जिसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर लूणकरन, रामेश्वर लाल, मुस्ताक अली, लाालचंद, कैलाश सोलंकी, दिनेश सिंह, जितेन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे।