1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑटो में सवार लोगों एवं भीड़भाड़ वाले इलाके में लोगों के कीमती सामान पार करती थी ये महिलाएं, देखिये वीडियो

ऑटो में सवार लोगों एवं भीड़भाड़ वाले इलाके में लोगों के कीमती सामान पार करने वाली महिलाओं की गैंग की दो सदस्यों को नयाशहर पुलिस ने पकड़ा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 27 Apr 2018, 12:53 PM IST

Read breaking and latest karauli News in Hindi Read breaking and latest karauli News in Hindi in rajasthan

Read breaking and latest karauli News in Hindi Read breaking and latest karauli News in Hindi in rajasthan

बीकानेर. ऑटो में सवार लोगों एवं भीड़भाड़ वाले इलाके में लोगों के कीमती सामान पार करने वाली महिलाओं की गैंग की दो सदस्यों को नयाशहर पुलिस ने पकड़ा है। दोनों आरोपितों के खिलाफ छीना-झपटी का मामला दर्ज किया गया है। दोनों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

पुलिस के अनुसार पूगल रोड निवासी राधादेवी पत्नी मोहनलाल सोनी गुरुवार दोपहर दो बजे ऑटो में सवार होकर सब्जी मंडी की तरफ जा रही थी। तभी दो महिलाएं ऑटो में सवार हो गई। दोनोंं ने राधादेवी के गले से सोने की चेन पार कर ली। पीडि़त राधा को ऑटो से उतरने के बाद इसका पता चला।

उसने शोर मचाया तो लोग एकत्र हो गए। तभी आरोपित महिलाएं ऑटो से उतर कर भागने लगी तो लोगों ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया और नयाशहर पुलिस को सूचना दी। एएसआइ किशनाराम बिश्नोई ने बताया कि लूणकरणसर के कालवास निवासी सुनीता पत्नी रमेश कुमार बावरी एवं कुम्भाणा बास निवासी रामकली पत्नी विजयपाल बावरी को गिरफ्तार किया है। दोनों महिलाओं से सोने की चेन बरामद कर ली गई है।

नवजात बच्ची की आड़
किसी को शक नहीं हो इसलिए रामकली ने गोद में नवजात बच्चा ले रखा था। पुलिस ने दोनों को महिला सिपाही की निगरानी में रखा है। बच्चे के लिए पुलिस ने दूध की भी व्यवस्था की है।

पहले भी सामने आ चुकी वारदात
सीआइ बहादुरसिंह ने बताया कि ऑटो में सवार होकर लोगों के रुपए, जेवरात पार करने की कई घटनाएं पहले भी विभिन्न इलाकों में हो चुकी हैं। पिछले दिनों श्रीगंगानगर चौराहे से ऑटो में रवाना हुई एक विवाहिता की अटैची पार हो गई थी। पुलिस ऐसी वारदात करने वालों की तलाश में जुटी हुई थी कि गुरुवार को पूगल रोड पर सुनीता व रामकली बावरी नकबजनी में पकड़ी गई। पुलिस अब दोनों से पूछताछ कर इनकी गैंग के अन्य सदस्यों के बारे पता लगाएगी।