4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मनोरंजन की दुनिया में बीकानेर भी अब पीछे नहीं, यहां बना शहर का एकमात्र ग्लैमरस क्लब

मनोरंजन की दुनिया में बीकानेर भी अब पीछे नहीं, यहां बना शहर का एकमात्र ग्लैमरस क्लब
2 min read
Google source verification
night club

night club

बीकानेर. मनोरंजन की दुनिया में बीकानेर भी अब पीछे नहीं रहा। रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र स्थित द पार्क पैराडाइज परिसर में बने द क्रिस्टल रेस्टोरेंट एण्ड नाइट क्लब की अत्याधुनिक सुविधाओं ने यह साबित कर दिया है। यह शहर का एकमात्र ग्लैमरस क्लब बन गया है, जहां देश-विदेश के महंगे क्लबों जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं व लाइटिंग की व्यवस्था है। संस्थापक नरेश चुग के अनुसार क्लब में आने वाले ग्राहक डांस फ्लोर पर जमकर आनंद उठा रहे हैं। डीजे की धुन पर झूमते कपल डांस के बाद राजस्थानी के साथ-साथ देशी और पाश्चात्य देशों के विभिन्न व्यंजनों का लुफ्त भी उठा रहे हैं।

कन्हैया क्लासेज ने मनाया स्थापना दिवस

बीकानेर . सादुलगंज स्थित इंग्लिश संस्थान कन्हैया क्लासेज ने अपना 15वां स्थापना दिवस शनिवार को धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर एक माह से चल रही अंग्रेजी प्रतियोगिता का फाइनल स्टेज पूरा किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्टूडेन्ट ऑफ द ईयर का अवॉर्ड सक्षम अरोड़ा को दिया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई। इनमें नृत्य-गायन आदि मुख्य रहे। छोटे बच्चों व छात्राओं ने कराटे का प्रदर्शन भी किया।

स्टेज संचालन नारायण शर्मा व निधि शंकर मोदी ने किया। इमरान मोयल, देवेन जावा, अजय जावा, आफताब, अमर बेनीवाल आदि ने सहयोग किया। को-ऑर्डिनेटर प्रेरणा चतुर्वेदी ने गायन की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर डॉ. राम लोहिया, डॉ. विवेक अग्रवाल, सेन्सेई रियाजुदीन अंसारी, नरोतम स्वामी, अनूप रंगा, मदन स्वामी व जीत सर उपस्थित थे। संस्था प्रधान कन्हैया मिश्रा ने अतिथियों व प्रतिभागियों को सम्मानित किया।


आरोग्यम द फिटनेस की चौथी शाखा का उद्घाटन

बीकानेर. आरोग्यम द फिटनेस जोन की चौथी शाखा का उद्घाटन शनिवार को यहां जस्सूसर गेट स्थित श्रीराम मॉडल स्कूल के पास डॉ. आरपीएस तोमर ने किया। इस अवसर पर डॉ. राहुल हर्ष, डॉ. जीएस सैंगर, अधिवक्ता सुरेन्द्र कुमार शर्मा, योग प्रशिक्षक सुभाष चन्द्र शर्मा, सत्येन्द्र शर्मा, पार्षद राजेन्द्र शर्मा, कांग्रेस नेता राजकुमार किराडू, अधिवक्ता कमल शर्मा आदि उपस्थित थे। डॉ. आरपीएस तोमर ने युवाओं को स्वस्थ रहने का संदेश दिया। जोन के संचालक भास्कर शर्मा भी उपस्थित थे।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग