4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक सरपंच की गाड़ी पर हुआ हमला, कुछ इस तरह बचायी जान

जयपुर रोड पर अज्ञात हमलावरों ने एक सरपंच की गाड़ी पर हमला कर दिया। सरपंच जान बचाने के लिए गाड़ी से उतर गए और भागकर एक बस के पीछे छिपकर अपनी जान बचाई।
less than 1 minute read
Google source verification
deadly Attack

deadly Attack

बीकानेर. जयपुर रोड पर रविवार रात अज्ञात हमलावरों ने एक सरपंच की गाड़ी पर हमला कर दिया। सरपंच जान बचाने के लिए गाड़ी से उतर गए और भागकर एक बस के पीछे छिपकर अपनी जान बचाई। जयनारायण व्यास थाना क्षेत्र में घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हमलावरों की तलाश शुरू की।

पुलिस के अनुसार हाडलां सरपंच सांगसिंह भाटी पर अज्ञात हमलावरों ने हमला किया। सरपंच ने पुलिस को बताया कि शहर से अपने गांव गाड़ी में जा रहा था। इस बीच जाट छात्रावास के पास से दो-तीन गाडि़यों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। जयपुर रोड पर पहुंचने पर एक गाड़ी ने आेवरटेक कर उसकी गाड़ी रुकवाई और हमला कर दिया। एेसे में सांग सिंह हाडलां ने बस के पीछे छिपकर अपनी जान बचाई। हमलावरों ने हाडलां की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। घटना के बाद हाडलां के परिचित भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने रास्ता जाम कर पुलिस से हमलावरों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग