4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दूध की मांग घटी, कीमत में भारी गिरावट

bikaner news - Demand for milk plummeted, price drop drastically
2 min read
Google source verification
ajmer news

ajmer news

कोरोना का असर: देशी-विदेशी पर्यटकों में कमी, बाजार में ग्राहकी घटने का असर

-एक महीने में चार रुपए प्रति लीटर तक गिरे दाम, पशु पालकों के लिए बढ़ी परेशानी

बीकानेर.

कोरोना वायरस के चलते देशी-विदेशी पर्यटकों की संख्या में कमी, विदेशों में दूध पाउडर की और बाजार में मिठाई की मांग घटने से दूध की कीमतों पर बड़ा असर हुआ है। बीते एक महीने के दौरान बीकानेर संभाग मुख्यालय पर दूध की कीमत प्रति लीटर चार रुपए तक कम हो गई है।

मार्च के पहले पखवाड़े में जहां दो से ढाई रुपए कीमत में कमी आई। वही दूसरा पखवाड़ा शुरू होने के साथ ही डेढ़ से दो रुपए प्रति लीटर कीमत और कम हो गई। दूध कारोबारी अभी कीमतों में और गिरावट की आशंका जता रहे है। वही दूसरी तरफ पशु पालकों के लिए पशुओं के आहार का खर्च निकालना मुश्किल हो रहा है।

दूध विक्रेताओं के अनुसार महीनेभर में तीसरी बार दूध की कीमतों में गिरावट हुई है। मंगलवार को दूध के भाव दो रुपए प्रति लीटर तक कम हो गए। इससे पहले एक मार्च को दो रुपए की गिरावट हुई। असल में दुग्ध उत्पादों की विदेशों में अचानक घटी मांग के बाद दूध बाजार लगातार नीचे गिर रहा है। शुक्रवार को दूध की कीमतें खुले बाजार में 24 रुपए प्रति लीटर रही।

थोक व खुदरा दूध विक्रेता प्रभुदयाल मखेचा ने बताया कि बीकानेर से दिल्ली सहित अन्य प्रदेशों में दूध की आपूर्ति की जाती है। पिछले कुछ माह से देखने को मिल रहा है कि दूध की मांग दिनों-दिन कम हो रही है। मखेचा के अनुसार दुग्ध उत्पादों की देश में ही नहीं विदेशों में भी भारी मांग रहती है। भारत से विदेशों में भेजा जाने वाला दूध का पाउडर, क्रीम, दही तथा दूध से बनी मिठाइयां और रसगुल्लों को विदेशी लोग खासे पसंद करते हैं।

बड़ी कम्पनियों के सेंटर

बीकानेर व आस-पास दुग्ध उत्पाद बनाने वाली बड़ी कम्पनियों के सेंटर चल रहे हैं। जो ग्रामीण इलाकों से दूध का संकलन कर रहे है। दूध से उत्पादों को तैयार कर देश-विदेश में आपूर्ति की जाती है। दूध से बने उत्पादों का बाजार लगातार नीचे गिर रहा है।

स्थानीय दैनिक मांग यथावत

दूध के खुदरा विक्रेताओं ने बताया कि भले ही देश-विदेश में दुग्ध उत्पादों की मांग कम हो गई हो, लेकिन बीकानेर शहर में दैनिक उपयोग में दूध की स्थानीय मांग में ज्यादा कमी नहीं आई है। मिठाई के कारखानों में जरूर दूध की मांग कम हुई है। बीकानेर की उरमूल डेयरी प्रतिदिन करीब 25 से 30 हजार लीटर दूध की स्थानीय स्तर पर आपूर्ति करती है।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग