29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां बढ़ रहा डेंगू का प्रकोप, अब तक 256 मरीजों की जांच पॉजिटिव

बीकानेर. जिले में डेंगू का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। बुखार पीडि़तों की संख्या हर दिन बढ़ रही है। सरकारी अस्पतालों के साथ निजी अस्पतालों में भी अब मरीजों का आंकड़ा बढ़ गया है। सोमवार को तीन और डेंगू मरीज सामने आए। इसके साथ ही डेंगू मरीजों का आंकड़ा २५६ तक पहुंच गया है। सोमवार को १८ मरीजों में डेंगू की आशंका के चलते सैम्पल जांच को भेजे गए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

jay kumar bhati

•

Updated: 23 Oct 2018, 8:38 AM IST

Dengue outbreaks in Bikaner

Dengue outbreaks in Bikaner


बीकानेर. जिले में डेंगू का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। बुखार पीडि़तों की संख्या हर दिन बढ़ रही है। सरकारी अस्पतालों के साथ निजी अस्पतालों में भी अब मरीजों का आंकड़ा बढ़ गया है। सोमवार को तीन और डेंगू मरीज सामने आए। इसके साथ ही डेंगू मरीजों का आंकड़ा २५६ तक पहुंच गया है। सोमवार को १८ मरीजों में डेंगू की आशंका के चलते सैम्पल जांच को भेजे गए।

मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि जनवरी से अब तक डेंगू की आशंका के चलते ६५१९ मरीजों के सैम्पलों की जांच की गई, जिसमें से २५६ की जांच पॉजिटिव आई। अब तक सात मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें तीन बीकानेर, दो श्रीगंगानगर और एक चूरू जिले का है। डॉ. सिंह ने बताया कि पीबीएम के ओपीडी में पहुंचे २०७ लोगों में डेंगू पाया गया, जबकि भर्ती ४९ मरीजों में डेंगू की पुष्टी हुई है। डेंगू पीडि़त अधिकतर मरीज बीकानेर जिले से बाहर के हैं। बीकानेर जिले के मरीज अब अस्पताल पहुंच रहे हैं।

आंकड़ों का खेल
स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के मुताबिक डेंगू व मलेरिया पीडि़तों का सही आंकड़ा नहीं मिल रहा है। निजी अस्पतालों से मरीजों की रिपोर्ट सही समय पर नहीं मिल रही और कई अस्पताल रिपोर्ट भी नहीं करते हैं। इससे वास्तविक स्थिति पता नहीं चल पा रही। हकीकत यह है कि डेंगू के मरीजों की संख्या ३०० के करीब है। पीबीएम अस्पताल के आंकड़े ओपीडी और भर्ती मरीजों के ही हैं। इसमें दूसरे जिलों से आने वाले मरीज भी शामिल हैं। निजी अस्पतालों के आंकड़े नहीं मिलने से ही स्थिति नियंत्रण में होने में देरी होती है।