4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लगातार 10वें अनिश्चितकालीन तालाबंदी के दौरान सैकड़ों ग्रामीणों ने धरने पर बैठकर किया विरोध प्रदर्शन

लूणकरनसर तहसील के ग्राम खोडाला के राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की मांग को लेकर लगातार १०वें अनिश्चितकालीन तालाबंदी के दौरान सैकड़ों ग्रामीणों ने धरने पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया।
2 min read
Google source verification
display

display

लूणकरनसर. लूणकरनसर तहसील के ग्राम खोडाला के राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की मांग को लेकर लगातार १०वें अनिश्चितकालीन तालाबंदी के दौरान सैकड़ों ग्रामीणों ने धरने पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके साथ पांचवें दिन ९ ग्रामीण अनशन पर रहे।

रविवार को आंदोलन के दौरान धरने व अनशन पर बैठे ग्रामीणों के समर्थन में प्रधान गोविन्दराम गोदारा ने मौके पर पहुंचकर समस्या सुनी। प्रधान गोदारा ने कहा कि सरकार व प्रशासन की संवेदनहीनता की वजह से ग्रामीण १० दिनों से धरना देकर अनशन करने को विवश है। धरने को पूर्व सरपंच लालचंद गोदारा, एडवोकेट रामलाल गोदारा, सतपाल पूनिया आदि ने सम्बोधित किया।

रविवार को धरने पर बैठे ग्रामीणों ने सुबह संस्कृत शिक्षा के प्रभार वाली मंत्री किरण माहेश्वरी की शवयात्रा निकालकर पूरे गांव की गलियों में विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद शाला के मुख्य प्रवेशद्वार के समक्ष पुतला जलाया गया। रविवार को सैकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी में रतीराम गोदारा, तुलसीदास स्वामी, सांवतराम गोदारा, डूंगरराम गोदारा, नंदराम सारण, ओमप्रकाश लूहार, ख्यालीराम गोदारा, पूर्णाराम टाण्डी व हंसराज पूनिया अनशन पर रहे।

नहीं थम रही दूषित पानी की आपूर्ति, उपभोक्ता परेशान

महाजन. कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण अंचल में पिछले एक माह से जारी दूषित जलापूर्ति थमने का नाम नहीं ले रही है। जलदाय विभाग के स्थानीय अधिकारियों को बार-बार समस्या से अवगत करवाने के बाद भी सुनवाई नहीं होने से आक्रोशित जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। गौरतलब है कि स्थानीय वाटर वक्र्स से कस्बे सहित शेरपुरा, घेसूरा, गुसाईणां, मनोहरिया आदि में पेयजलापूर्ति की जाती है।

वाटर वक्र्स में लाखों की लागत से आधुनिक तकनीक से फिल्टर प्लाण्ट भी बना हुआ है। उपसरपंच कमल संस्कर्ता ने बताया कि कर्मचारियों की लापरवाही के कारण फिल्टर प्लाण्ट नाकारा साबित हो रहा है। लम्बे समय से कस्बे में नहर का बिना फिल्टर किया रॉ वाटर आपूर्ति किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग