4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर-घर हो रहा गोवर्धन पूजन

Goverdhan Puja- घर-परिवार की सुख -समृद्धि की कामना को लेकर सोमवार को गोवर्धन पूजन पर्व मनाया जा रहा है।
less than 1 minute read
Google source verification
diwali 2019 Goverdhan Puja

घर-घर हो रहा गोवर्धन पूजन

बीकानेर. घर-परिवार की सुख -समृद्धि की कामना को लेकर सोमवार को गोवर्धन पूजन पर्व मनाया जा रहा है। घरों के बाहर मुख्य द्वार के ठीक आगे चित्रित किए गए गोवर्धन की अनुकृति पर महिलाएं अलसुबह गोबर से गोवर्धन की अनुकृति बनाकर विविध पूजन सामग्री से पूजन कर आरती की गयी। घर-परिवार की महिलाएं सामुहिक रूप से पारम्परिक वस्त्रों एवं आभूषणों से सज धज कर गोवर्धन का पूजन कर रही है और घर-परिवार पर आने वाले संकटों को दूर करने की कामनाएं की।

वैष्णव मंदिरों में गोवर्धन पूजन व अन्नकूट के आयोजन होंगे। मंदिर (हवेली) के प्रांगण में गोबर से गोवर्धन की अनुकृति बनाकर उसका पूजन किया जाएगा। भजन-कीर्तन के आयोजन होंगे। अन्नकूट में ठाकुरजी के विविध पकवानों के भोग अर्पित किए जाएंगे। इसमें चावल, मूंग की दाल, बेसन कढी, सब्जियां ठोर, बूंदी आदि का विशेष भोग अर्पित किया जाएगा।

बडे-बुजुर्गो से लेंगे आशीर्वाद
दीपोत्सव के तहत सोमवार को बड़े बुजुर्गो के पांव छूकर उनसे आर्शीवाद लिया जाएगा। सुबह से बच्चों से बडे़ तक अपने से बड़ी आयु के घर-परिवार, मोहल्लों के सदस्यों के पांव धोक लगाकर आर्शीवाद प्राप्त करेंगे।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग