
प्राचार्य लगाने के 24 घंटे में डॉ. मीणा का तबादला, डॉ. राठौड़ को भेजा बीकानेर
बीकानेर. एसपी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जीएल मीणा को बीकानेर से हटाकर जोधपुर मेडिकल कॉलेज प्राचार्य लगा दिया गया है। वहीं जोधपुर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शैतानसिंह राठौड़ को बीकानेर भेजा गया है। यह आदेश बुधवार शाम को चिकित्सा शिक्षा (ग्रुप-१) विभाग के शासन उप सचिव रमेशचन्द्र आर्य ने जारी किए। डॉ. मीणा बीकानेर में प्राचार्य पद पर बेमुश्किल २४ घंटे ही रहे।
यह कारण आए सामने
सूत्रों के अनुसार बीकानेर और जोधपुर मेडिकल कॉलेज प्राचार्य को लेकर बड़े स्तर पर राजनीति हुई है। जोधपुर मेडिकल कॉलेज प्राचार्य को लेकर हाईकमान खुश नहीं था। बीकानेर प्राचार्य को लेकर स्थानीय बड़े चिकित्सक खुश नहीं थे। एेसे में सरकार ने अदला-बदला का रास्ता अपनाया है।
यह भी अखरा
डॉ. मीणा के प्राचार्य बनाने के आदेश मंगलवार शाम को पहुंचे। उन्होंने शाम को ही कार्यभार ग्रहण कर लिया। उनके कार्यग्रहण के समय कोई भी बड़ा चिकित्सक नहीं पहुंचा। ना ही बुधवार को बधाई देने वालों का तांता लगा। इस बात की बुधवार को दिनभर चर्चा रही।
Published on:
05 Mar 2020 06:16 am
