19 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस गांव में सर्दी में भी पानी खरीदकर पीने को मजबूर

कोलासर पश्चिम में पेयजल संकट, ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
2 min read
Google source verification
इस गांव में सर्दी में भी पानी खरीदकर पीने को मजबूर

इस गांव में सर्दी में भी पानी खरीदकर पीने को मजबूर

बज्जू . सर्दी का मौसम फिर भी पेयजल किल्लत और 1500 रुपए देकर पानी मंगवाना कोलासर के ग्रामीणों की मजबूरी बनी है। उपखंड के कोलासर पश्चिम के ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी बज्जू हरिसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने ज्ञापन में जलापूर्ति की समस्या से अवगत करवाते हुए बताया कि गांव में पिछले 10 माह से पानी की समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। पानी की समस्या को लेकर 15 किलोमीटर दूर इंदिरा गांधी नहर परियोजना से टैंकर से पानी मंगवाने को मजबूर हो रहे हैं और इसके लिए उन्हें 1500 रुपए खर्च भी करने पड़ते हैं, जो आम आदमी खर्च नहीं कर सकता है।

ग्रामीणों ने कहा कि इस संबंध में कई बार अधिकारियों को अवगत करवाया लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार ने कनेक्शन करते समय हर घर से रुपए भी लिए हैं। इसके बाद भी पानी घरों तक नहीं पहुंचा। पानी की आपूर्ति नही होने से गांव में घूम रहे निराश्रित पशुधन प्यास मर रहे हैं। इस दौरान चतराराम, कानाराम , कालूराम , चंद्र राम मौजूद रहे।

डिमांड राशि जमा कराने वाले उपभोक्ताओं को कनेक्शन देने की मांग
नोखा. क्षेत्र में डिमांड राशि जमा कराने वाले उपभोक्ताओं को घरेलू व कृषि कनेक्शन जारी करने की मांग को लेकर बुधवार को एईएन व एसडीएम को ज्ञापन दिया गया। इसमें बताया कि विभिन्न गांवों के लोगों द्वारा नए बिजली कनेक्शन लेने के लिए फाइल व डिमांड राशि जमा कराने के बाद भी उनको बिजली कनेक्शन नहीं दिए जा रहे हैं।

वहीं कृषि विद्युत कनेक्शन के लिए डिमांड राशि जमा कराने के बावजूद डिस्कॉम द्वारा किसानों को ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। जिन किसानों ने खराब हुए ट्रांसफार्मर डिस्कॉम कार्यालय में जमा करवा दिए हैं। उन्हें अब पुराना व नया कोई भी ट्रांसफार्मर वापस नहीं मिल रहा है। ज्ञापन में डिमांड राशि जमा कराने वाले उपभोक्ताओं को बिजली कनेक्शन जारी करने, खराब हुए ट्रांसफार्मर के बदले नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने सहित अन्य बिजली समस्याओं का समाधान करने की मांग की गई। ज्ञापन देने में युवा नेता मगनाराम केड़ली, लिछूराम सारण, लेखराम चौहान, हनुमान गर्ग, अमराराम लेखाला, लाभूराम, भानू, तेजराम, मनफूल, जुगल, सीताराम आदि शामिल थे।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग