4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुर्गाष्टमी पर मंदिरों में विशेष अनुष्ठान, कन्याओं का हुआ पूजन, दुर्गा महोत्सव की धूम

bikaner news- दुर्गाष्टमी का पर्व रविवार को मनाया गया है। देवी मंदिरों में शृंगार-पूजन के विशेष अनुष्ठान हुए। कन्याओं का पूजन कर उनको भोजन कराया, उपहार भेंट किए।
2 min read
Google source verification
durgaashtami celebrations in bikaner

दुर्गाष्टमी पर मंदिरों में विशेष अनुष्ठान, कन्याओं का हुआ पूजन, दुर्गा महोत्सव की धूम

बीकानेर. दुर्गाष्टमी का पर्व रविवार को मनाया गया है। देवी मंदिरों में शृंगार-पूजन के विशेष अनुष्ठान हुए। कन्याओं का पूजन कर उनको भोजन कराया, उपहार भेंट किए। गली-मोहल्लों सहित घरों में भी कन्याओं का पूजन किया गया। देवी मंदिरों में दुर्गापाठ, मंत्र जाप, हवन के अनुष्ठान हुए। रानी बाजार स्थित बंगाली मंदिर में महाष्टमी का पर्व मनाया गया। इस दौरान बंगाली समाज के लोगों ने बंगाल की तर्ज पर कोलकता से आए पंडित के नेतृत्व में वैदिक पूजन, पुष्पांजलि अर्पित की गई। साथ ही दोपहर को भोग लगाया, आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

वैष्णोदेवी का विशेष शृंगार
अमरसिंहपुरा स्थित सोमारनाथ महादेव मंदिर परिसर के वैष्णोदेवी मंदिर में रविवार को दुर्गाष्टमी का पूर्व मनाया गया। सुबह माता की प्रतिमा का विशेष शृंगार कर आरती की गई। श्रद्धालुओं ने दुर्गापाठ किए। भजन-सत्संग हुआ, शाम को प्रसाद का वितरण किया गया। संस्थापक श्याम सुंदर राजवी ने बताया कि सोमवार को नवमीं पर विशेष पूजा होगी। सुबह दस बजे से दुर्गापाठ, भजन के आयोजन होगा। कन्याओं का पूजन किया जाएगा।

इन मंदिरों मंे पूजन

शहर में नागणेचेजी मंदिर, सुजानदेसर स्थित काली माता मंदिर, जयपुर रोड स्थित वैष्णोदेवी, वेटरनरी परिसर के विजय भवन मंदिर, रोडवेज बस स्टैण्ड परिसर, नत्थूसर गेट बाहर स्थित त्रिपुरा सुंदरी, सच्चीयाय माता, उष्ट्र वाहिनी, आशापुरा माताजी मंदिर में भी दुर्गाष्टमी पर विशेष पूजन हुआ। कई मंदिरों में कन्या पूजन किया गया। नवरात्रा महोत्सव को लेकर मंदिरों को रंगीन रोशनियों से सजाया गया है।

यहां सजे है देवी पंडाल
शहर में दुर्गा पूजा महोत्सव की धूम है। औद्योगिक क्षेत्रों सहित भीतरी परकोटे में दुर्गा पूजा महोत्सव मनाया जा रहा है। मुरलीधर व्यास कॉलोनी, नत्थूसर गेट के अंदर व बाहर, सदाफतेह क्षेत्र में देराश्री गली, ओझा गली, सूरदासाणी मोहल्ला,खाबेडी छंगाणी गली, काशनदी छंगाणी मोहल्ला, लखोटिया चौक, चौथानी ओझा चौक, मोहता चौक, तेलीवाड़ा सहित कई क्षेत्रों में दुर्गामाता के पंडाल सजे है। रविवार को पंडालों में देवी दर्शन के लिए श्रद्धालुआें की भीड़ रही।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग