7 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO: चला राम का तीर, दशानन का दंभ हुआ चूर

विजय दशमी पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में शहर में कई स्थानों पर रावण परिवार के पुतलों का दहन किया गया।
2 min read
Google source verification
Dussehra 2018

Dussehra 2018

बीकानेर. विजय दशमी पर्व शुक्रवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में शहर में कई स्थानों पर रावण परिवार के पुतलों का दहन किया गया। मुख्य समारोह डॉ. करणी सिहं स्टेडियम में हुआ। मेडिकल कॉलेज मैदान, भीनासर, धरणीधर मैदान में भी रावण परिवार के पुतलों का दहन किया गया। इससे पहले सचेतन झांकियां निकाली गई। शहर में विभिन्न मोहल्लों, कॉलोनियों में भी रावण के पुतले का दहन किया गया।

भगवान राम के जीवन आदर्शों से संबंधित झांकियां निकाली गई। डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में बीकानेर दशहरा कमेटी की ओर से हुए समारोह में रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। रावण के मुंह से चिंगारियां निकली। कार्यक्रम में सोमगिरीजी, डॉ. एनके गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक दिनेश एमएन, महापौर नारायण चौपड़ा व लोग शामिल हुए। इससे पूर्व रानी बाजार गली नं.३ से दोपहर को 31 झांकियां निकाली गई।

मेडिकल मैदान में दो मुंह का रावण
राम लक्ष्मण दशहरा कमेटी की ओर से मेडिकल कॉलेज मैदान में रावण का पुतला जलाया गया। श्रीराम के जयकारों के साथ 85 फीट के रावण, 75.75 फीट के कुंभकरण व मेघनाद के पुतलों और लंका का दहन किया गया। जिला कलक्टर डॉ. एनके गुप्ता, पुलिस अधीक्षक सवाईसिंह गोदारा, जनार्दन कल्ला ने रिमोट से दो मुंह वाले रावण के पुतले का दहन किया। इस दौरान मैदान आतिशबाजी के धमाकों से गूंज उठा। इससे पूर्व दोपहर में 30 सचेतन झांकियां निकाली गई। अतिथियों का शिव रतन अग्रवाल, कमेटी उपाध्यक्ष हंस राज डागा, भगवान दास चानना, नरेश चुग, राकेश चावला, महासचिव सुभाष भोला ने अभिनंदन किया।

उड़ान भरती सूर्पणखा
धरणीधर मैदान में 95 फीट लंबे रावण के पुतले, मेघनाद एवं कुंभकर्ण पुतले का रिमोट से दहन किया गया। इस बार आकाश में उड़ान भरती सूर्पणखा आकर्षण का केन्द्र रही। इस अवसर पर रंग-बिरंगी रोशनियों के साथ आतिशबाजी भी की गई।