इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में नए शिक्षण सत्र में सरकारी स्कूलों में नामांकन वृद्धि करने, ड्रॉप आउट बच्चों को सरकारी स्कूलों से जोडऩे, शाला दर्पण व शाला दर्शन पोर्टल को अपडेट करने, शाला सिद्धि, क्लिक योजना, ट्रांसपोर्ट वाउचर, आंगनबाड़ी केंद्रों के समन्वय, मेंटर टीचर्स की नियुक्ति, कक्षा 6 व 9 के विद्यार्थियों के लिए रेमेडियल कक्षाएं, ई ज्ञान पोर्टल का स्कूलों द्वारा उपयोग करने सहित कई विषयों पर प्रमुख शासन सचिव गंगवार अधिकारियों को संबोधित करेंगे।