2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विभिन्न पदों के लिए सरकार को भेजे रिव्यू डीपीसी के प्रस्ताव

राज्य सरकार की स्वीकृति के बाद राजस्थान लोक सेवा आयोग से अनुमोदन करवाकर रिव्यू डीपीसी की जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Anushree Joshi

•

Updated: 24 Nov 2017, 8:45 AM IST

education department

माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से इस वर्ष जिन पदों के लिए विभागीय पदोन्नति की गई है, उन पदों के लिए रिव्यू डीपीसी के प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजे गए हैं। इनमें प्रिंसिपल, हैड मास्टर के पदों के लिए प्रस्ताव पहले ही भेज दिए गए थे। लेक्चरर के पदों के लिए प्रस्ताव इस सप्ताह भेजे गए।

राज्य सरकार की स्वीकृति के बाद राजस्थान लोक सेवा आयोग से अनुमोदन करवाकर रिव्यू डीपीसी की जाएगी। हैड मास्टर एवं प्रिंसिपल पदों के लिए सरकार की स्वीकृति आ गई है। अब राजस्थान लोक सेवा आयोग को परिवेदना अनुमोदन के लिए भेजी गई हैं। डीपीसी के बाद आई परिवेदनाओं के आधार पर रिव्यू डीपीसी की जाती है। परिवेदना के आधार पर शिक्षा विभाग रिकॉर्ड में मिलान कर लेता है। इसकी रिपोर्ट राज्य सरकार को भेजी जाती है।

कुछ के लिए स्वीकृति
माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के विभिन्न पदों पर डीपीसी का कार्य पूरा हो गया है। डीपीसी के बाद आई परिवेदनाओं के आधार पर राज्य सरकार को अलग-अलग पदों के लिए रिव्यू डीपीसी के प्रस्ताव भेजे गए। इनमें से कुछ पदों के लिए स्वीकृति मिल गई है। बाकी की स्वीकृति मिलने के बाद रिव्यू डीपीसी करवाई जाएगी।
नूतन बाला कपिला, संयुक्त निदेशक (कार्मिक), मा.शि.नि. बीकानेर

प्रायोगिक शिविर आज से
वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा के प्रायोगिक शिविर 24 नवम्बर से राजकीय डूंगर महाविद्यालय में शुरू होंगे। क्षेत्रीय केन्द्र के सहायक कुलसचिव बलवान सिंह सैनी ने बताया कि दस दिवसीय अथवा बीस दिवसीय प्रायोगिक शिविर के तहत विज्ञान एवं भूगोल स्नातक के सभी प्रायोगिक विषयों के शिविर राजकीय डूंगर महाविद्यालय में लगेंगे। इसी प्रकार स्नातकोत्तर भूगोल, रसायन शास्त्र, प्राणी शास्त्र, वनस्पति विज्ञान, भौतिक शास्त्र के प्रायोगिक शिविर 24 से लगेंगे।

विवि के 21 कार्मिक पदोन्नत

स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बीआर छीपा के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय के 21 मंत्रालयिक कर्मचारी पदोन्नत किए गए हैं। विश्वविद्यालय के कुलसचिव नरेन्द्र पाल सिंह की अध्यक्षता में मंत्रालयिक कर्मचारियों की विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक 6 नवम्बर को हुई थी, जिसमें वर्ष 2016-17 और 2017-18 तक के पदों पर पदोन्नति कर दी गई।

पदोन्नत होने वाले कर्मचारियों में 3 अनुभाग अधिकारी, 4 सहायक अनुभाग अधिकारी, शमिल हैं।
इसके साथ ही लिपिक ग्रेड प्रथम के 6 पदों, सहायक लेखा अधिकारी द्वितीय 4, वरिष्ठ निजी सहायक 2 और निजी सहायक के भी 2 पदों पर कर्मचारियों को पदोन्नत किया गया है।