16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पोर्टल अपडेट नहीं, 17 डीईओ को नोटिस

पोर्टल अपडेट नहीं करने पर 17 जिलों के डीईओ को नोटिस दिए गए हैं।

2 min read
Google source verification
notice

Notice to forty principals

बीकानेर. राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा परिषद ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों एवं पदेन जिला परियोजना समन्वयक को कार्यों में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर कार्रवाई के लिए आगाह किया गया है। वहीं पोर्टल अपडेट करने पर १७ जिलों के डीईओ को नोटिस दिए गए हैं।

राज्य के सभी जिलों में शाला सिद्ध वेब पोर्टल पर १०० नामांकन वाले उच्च प्राथमिक विद्यालय तथा ६० से कम नामांकन वाले प्राथमिक विद्यालयों ने शाला सिद्ध वेब पोर्टल अपडेट नहीं किया है। इस मामले को प्रारंभिक शिक्षा परिषद के अतिरिक्त आयुक्त सुरेश चन्द ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों एवं पदेन जिला परियोजना समन्वयक को निर्देश दिया कि शाला सिद्ध फीडिंग का कार्य पूरा करें अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इन पर कार्यों के प्रति लापरवाही एवं उदासीनता का आरोप लगाया गया है।

ये जिले शामिल
बीकानेर समेत १७ जिलों ने शाला सिद्ध वेब पोर्टल पर १०० नामांकन वाले उच्च प्राथमिक विद्यालय तथा ६० से कम नामांकन वाले प्राथमिक विद्यालयों की फीडिंग पूरी नहीं की है। एेसे जिलों में बीकानेर के अलावा राजसमंद, श्रीगंगानगर , जयपुर, बाड़मेर, बारां, करौली, जोधपुर, नागौर, सीकर, सवाईमाधोपुर, जालोर , हनुमानगढ़, कोटा, भरतपुर, भीलवाड़ा और डूंगरपुर शामिल है। राष्ट्रीय शैक्षणिक योजना और प्रशासन विश्वविद्यालय, नई दिल्ली ने देश में राष्ट्रीय स्कूल मानक एवं मूल्यांकन कार्यक्रम 'शाला सिद्धÓ शुरू किया गया है।

बढ़ाई थी तिथि

प्रारंभिक शिक्षा परिषद ने फीडिंग कार्य की अंतिम तिथि पहले १८ मार्च से २० अप्रेल तक बढ़ाई तथा बाद में ८ मई तय की। फिर भी कार्य शतप्रतिशत पूरा नहीं हुआ। जिलों की ओर से अब तक मात्र ६७.२२ प्रतिशत फीडिंग की गई।

वेब अपडेट नहीं तो कार्रवाई
राज्य के लगभग सभी जिलों में शाला सिद्ध वेब पोर्टल पर १०० से नामांकन वाले उच्च प्राथमिक विद्यालय तथा ६० से कम नामांकन वाले प्राथमिक विद्यालयों ने फीडिंग पूरी नहीं की है। ऐसे १७ डीईओ को नोटिस जारी कि ए गए हैं। फीडिंग पूरी नहीं करने वाले डीईओ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
वीना सोलंकी, उप निदेशक, प्रा.शि. निदेशालय बीकानेर