11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिगड़ी यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए चेती यातायात पुलिस, शुरू की वाहनों की जांच

यातायात पुलिस ने वाहनों की चैकिंग शुरू कर दी है, शहर में सात जगह नाके लगाकर चैकिंग की गई।

2 min read
Google source verification
Efforts to improve traffic system

शहर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए यातायात पुलिस ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। गुरुवार को शहर के मुख्य चौराहों पर यातायात पुलिस नजर आई। इतना ही नहीं, फड़बाजर, कोटगेट, कुंजबिहारी गेट, लालजी होटल, रानीबाजार चौराहा सहित म्यूजियम सर्किल चौराहे पर यातायात पुलिसकर्मी तैनात रहे। यातायात पुलिस ने वाहनों की चैकिंग शुरू कर दी है। गुरुवार को शहर में सात जगह नाके लगाकर चैकिंग की गई।

राजस्थान पत्रिका ने गुरुवार को 'बेतरतीब वाहन रोक रहे राह' शीर्षक से खबर प्रकाशित कर शहर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था की ओर यातायात पुलिस एवं जिला प्रशासन का ध्यान आकृर्षित किया। इसमें बताया गया कि शहर की यातायात व्यवस्था बिगड़ती जा रही है।

वाहनों व जनसंख्या का भार हर वर्ष बढ़ रहा है। दीपावली का त्योहार नजदीक है और यातायात व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है। बाजार में वन-वे हो या प्रतिबंधित क्षेत्र, वाहनों की बेरोक-टोक आवाजाही जारी है। इसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और कार्रवाई शुरू की।

कुछ राहत मिली
रेलवे फाटकों पर पुलिस कर्मचारियों के तैनात होने से गुरुवार को शहरवासियों को कुछ राहत मिली। पुलिस जवान फाटक बंद होने पर वाहनों को गलत साइड से आने से रोकते रहे। दो-चार वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई होने पर शेष वाहन चालक गलत साइड से नहीं आए।

टीआई निकेत पारीक ने बताया कि रेलवे फाटकों पर गलत साइड से आने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। दीपावली के लिए पुलिस सरल व सहज यातायात व्यवस्था करेगी। इससे पहले शनिवार को होने वाले दशहरा उत्सव को लेकर यातायात की नई व्यवस्था की जा रही है।

रेलवे फाटकों के पास कार्रवाई
कोटगेट फाटक और सांखला रेलवे फाटक के पास गुरुवार को पुलिस जवान तैनात रहे। यहां फाटक बंद होने पर गलत साइड से जाम लगाने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती बरती। शाम को उपनिरीक्षक मनोज चौधरी के नेतृत्व में यातायात पुलिस ने गलत साइड से आ रहे वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की।