6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुख्यमंत्री के स्वागत में कुछ इस तरह की हुई तैयारियां, पढ़े पूरी खबर

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे बीकानेर आएंगी। मुख्यमंत्री के स्वागत में शहर के सर्किल और सड़कें भाजपा के झण्डों और बैनरों से अट गई हैं।
2 min read
Google source verification
Chief Minister

Chief Minister

बीकानेर. मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे शुक्रवार को बीकानेर आएंगी। मुख्यमंत्री के स्वागत में शहर के सर्किल और सड़कें भाजपा के झण्डों और बैनरों से अट गई हैं। मुख्यमंत्री कार्यक्रमों में शामिल होने के दौरान जिन मार्गों से निकलेगी उन मार्गों पर मुख्यमंत्री के स्वागत में हॉर्डिंग्स लग चुके हैं। शहर में कई सर्किलों और मार्गों पर बैनर-होर्डिंग्स पॉलीटेक्निक कॉलेज मैदान में चल रहे डिजिफेस्ट को लेकर पहले ही लग चुके हैं।

कार्यकर्ता गुरुवार को दिन भर मुख्यमंत्री के स्वागत की तैयारियों में जुटे रहे। वहीं प्रशासनिक अधिकारी विभिन्न व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त करवाने को लेकर मॉनिटरिंग करते रहे। जिन मार्गों से मुख्यमंत्री निकलेगी उनकी सफाई, डिवाइडरों को रंगने आदि के कार्य चलते रहे। गजनेर रोड पर सड़क के किनारे एकत्रित कीचड़, मिट्टी को हटाया गया। वहीं लम्बे समय से कोठारी अस्पताल के पास सड़क पर पडे़ गड्ढे़ को भरने के साथ सड़क पर डामरीकरण का कार्य किया गया। नगर निगम, नगर विकास न्यास और जिला प्रशासन के अधिकारी रात तक तैयारियों में जुटे रहे।

टी शर्ट पर राजे और भाटी
सड़क सुरक्षा को लेकर शार्दुल क्लब मैदान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेलमेट वितरण कार्यक्रम में भाग लेंगी। यहां बनाए गए डोम में पांच हजार से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। डोम के पास मुख्यमंत्री के लिए एक एसी कक्ष भी तैयार किया गया है। छह हजार हेलमेट के लिए छह हजार टी-शर्ट का वितरण किया गया है।

टी शर्ट पर आगे की ओर मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे तथा पीछे की ओर देवीसिंह भाटी का फोटो चित्रित है। हेलमेट पर आगे की ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे तथा पीछे की ओर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का लोगो प्रिंट है। टोकन व्यवस्था के साथ हेलमेट का वितरण होगा। गुरुवार को न्यास अध्यक्ष महावीर रांका, भाजपा नेता युधिष्ठर सिंह भाटी, पार्षद राजेन्द्र कुमार शर्मा, भगवती प्रसाद गौड आदि व्यवस्थाओं में जुटे रहे।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग