6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वीडियो : बिजली का तार टैक्सी पर गिरा, चालक को लगा झटका

बिजली आपूर्ति की मुख्य लाइन का तार टूटकर एक टैक्सी पर गिर गया।
2 min read
Google source verification
Electric wire fell

Electric wire fell

बीकानेर. शहर के व्यस्ततम बाजार केईएम रोड पर मंगलवार को दोपहर करीब तीन बजे बिजली आपूर्ति की मुख्य लाइन का तार टूटकर एक टैक्सी पर गिर गया। इससे टैक्सी चालक करंट का झटका लगने से सड़क पर गिर गया। टैक्सी सवार एक अन्य जने ने भी टैक्सी से कूदकर जान बचाई। घटना के बाद एक बारगी केईएम रोड पर जाम लग गया। लोगों ने बिजली कंपनी को सूचना कर बिजली आपूर्ति बंद कराई।

गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया। बाद में एफआरटी टीम ने टूटी लाइन को बदला। टैक्सी चालक वसीम टैक्सी लेकर बी सेठिया गली से केईएम रोड पर निकला था। तभी अचानक खंभे पर बिजली के तार से चिंगारी निकली और तार टूटकर टैक्सी पर गिर गया। वसीम ने बताया कि तार गिरते ही उसे जोरदार झटका लगा और वह उछल कर सड़क पर जा गिरा। टैक्सी सवार उसका साथी भी कूद गया। आसपास के लोगों ने उसे संभाला। टैक्सी में कोल्ड ड्रिंक्स भरी थी।

ठोस कदम उठाएं
भाजपा नेता सुनील बांठिया ने बताया कि गली में पिछले दिनों एक लाइन टूटकर गिर गई थी। इससे गली में अफरा-तफरी मच गई थी। दस दिन में इस तरह की यह दूसरी घटना है। उन्होंने रोष जताते हुए कहा कि बिजली कंपनी रखरखाव को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन व्यस्ततम बाजार में ही बिजली का तार टूट रहा है। इससे बड़ा हादसा हो सकता है। सुधार के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।

लडख़ड़ा रहा विद्युत तंत्र
शहरी क्षेत्र में इन दिनों आंधी, बारिश के चलते विद्युततंत्र लडख़ड़ा रहा है। कई स्थानों पर तार टूटने, फॉल्ट आने, ट्रांसफार्मर जलने की शिकायतें आ रही हैं। तेज हवा से ही बिजली गुल हो जाती है। हालांकि शहर में एक साल से बिजली आपूर्ति का कार्य निजी कंपनी कर रही है, इसके बाद भी इस तरह की घटनाएं हो रही हैं।

लोड बढ़ा
गर्मी के कारण लोड अधिक बढ़ गया है। इससे भी लाइन टूट सकती है। मंगलवार को मुख्य रोड पर लाइन टूटी थी, उसे तुरंत दुरुस्त कर दिया गया। अभी उस क्षेत्र का जायजा लेंगे कि वहां तार अधिक लोड या आंधी से टूटा था।
डी. चटर्जी, मुख्य अधिकारी, बीकेईसीएल

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग