1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जरूरतमंदों को रोजगार नहीं मिलने पर जताया रोष

गत तीन सालों में हुए विकास कार्यों व सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 18 Nov 2017, 2:30 PM IST

Expressed displeasure

जताई नाराजगी

लूणकरनसर/ सुरनाणा. जिला प्रमुख सुशीला सींवर ने शुक्रवार को जिला प्रमुख आपके द्वार कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत कुजटी व सहजरासर के गांवों को दौराकर ग्रामीणों के अभाव-अभियोग सुने तथा इस दौरान गत तीन सालों में हुए विकास कार्यों व सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लिया।

कुजटी में आयोजित जन सुनवाई में खारी गांव के ग्रामीणों ने पेयजल संकट की समस्या से अवगत करवाया। इसके लिए जिला प्रमुख ने नए ट्यूबवैल के लिए १० लाख रुपए देने का आश्वासन दिया। कुजटी पंचायत में करीब ३०० शौचालय निरस्त होने से ग्रामीणों ने रोष जताया। सहजरासर में ग्रामीणों ने रोजगार नहीं मिलने की बात उठाई।

जिला प्रमुख ने विभागीय अधिकारियों मामले की जांच करवाकर जरूरतमंद लोगों को रोजगार देने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिला परिषद से अधिशासी अभियंता संगीता सोलंकी, पंचायत समिति सदस्य बीरबलराम हुड्डा, कुजटी सरपंच परमादेवी गोदारा, युवक कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकृष्ण सींवर, पंचायत प्रसार अधिकारी खिराजराम नायक, ग्रामसेवक मनीराम बेनीवाल, बजरंगलाल गोदारा, खिंयेरां सरपंच प्रतिनिधि भंवरलाल कुलडिय़ा, विजय गोदारा समेत कई लोग मौजूद थे।

प्याऊ व आंगनबाड़ी केन्द्र का लोकार्पण
जिला प्रमुख सुशीला सींवर ने कुजटी में सार्वजनिक प्याऊ तथा सहजरासर में ट्यूबवैल व नवनिर्मित आंगनबाड़ी केन्द्र का लोकार्पण किया। इस दौरान जिला प्रमुख ने सहजरासर में पुराने बास में गन्दा पानी व बरसाती पानी के लिए सोखते कुएं बनाने, श्मशान भूमि की चारदिवारी, आचार्य बास के

सामुदायिक भवन में सार्वजनिक शौचालय व जलकुण्ड का निर्माण करवाने समेत विभिन्न कार्यों के लिए जिला परिषद से 30 लाख रुपए देने की घोषणा की। कुजटी के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में कम्प्यूटर लैब, शाला की चारदिवारी व टीन शैड के लिए १२ लाख रुपए देने घोषणा की। इसके अलावा आंगनबाड़ी केन्द्र व उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन की मरम्मत के लिए ३ लाख देने का आश्वासन दिया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का पट्टा सुपुर्द
कालू. यहां ग्राम पंचायत भवन में शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कालू के नाम का पटटा सरपंच की ओर से विभाग को सुपुर्द किया गया। गौरतलब है कि इस बार के बजट में कालू के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को क्रमोन्नत कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बना दिया था।

इस भवन के निर्माण के लिए ग्राम पंचायत ने प्राथमिकता से जगह उपलब्ध करवाने के प्रयोजन से जीर्ण शीर्ण एवं नाकारा छात्रावास को तुड़वाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के लिए उपयुक्त मानते हुए इसका पट्टा बनाया।

शुक्रवार को सरपंच शिवरतन सारस्वत ने यह पटटा ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी हीरामनाथ सिद्ध को भेंट किया। इस अवसर पर वार्ड पंच शिवराज संस्कर्ता, इन्द्रचंद दर्जी, विमल कुमार कुमार भादाणी, चिकित्सा केन्द्र प्रभारी डॉ गोविन्द सैनी, श्यामसुन्दर पिपलवा, मनोज पारीक, पूनमचंद नाई आदि उपस्थित थे।