
किसान
सुरनाणा. प्रशासन व राजस्व विभाग की अनदेखी के चलते बड़ी संख्या में किसान मुआवजा राशि से वंचित रह गए हैं। तहसील के ग्राम कलकल मुकलेरा की रोही में फसल खराबे को लेकर मुआवजा राशि से वंचित किसानों ने दुबारा जांच करवाकर मुआवजा राशि दिलवाने की मांग की है। पंचायत समिति सदस्य बीरबलराम हुड्डा ने बताया कि गांव के काफी खेत कलकल मुकलेरा की रोही में आते है।
यहां अकाल के चलते फसल खराब हो गई थी। ऐसे में किसानों ने अपने खेतों में फसल का मुआवजा राशि लेने के लिए पटवारी को आवश्यक दस्तवेज दिए थे। सोमवार को मुआवजा जारी लिस्ट में कई नाम वंचित रह गए। इससे यहां के किसानो ने रोष जताया है। ग्रामीणों ने बताया कि यदि वंचित किसानों के नाम नही जोड़े गए तो जिला प्रशासन को अवगत कराकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
जानकारी नहीं मिली
अभी तक इस मामले की जानकारी नही मिली है। इस बारे में जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जयदेव मितल, कार्यवाहक तहसीलदार, लूणकरनसर।
मुआवजे का आग्रह
मुआवजा राशि से वंचित किसानो की समस्या को लेकर उपखण्ड अधिकारी से वार्ता की जाएगी तथा मुआवजा राशि दिलवाने का आग्रह किया है।
गोविन्दराम गोदारा, प्रधान पंचायत समिति, लूणकरनसर।
कार्रवाई की जाएगी
यदि जिस किसान के उस क्षेत्र में खेत है और नाम नहीं आया है तो इस सम्बन्ध में बताने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रतनकुमार स्वामी, उपखण्ड अधिकारी, लूणकरनसर।
लखासर में एक माह से पानी का संकट, ग्रामीण परेशान
श्रीडूंगरगढ़. लखासर गांव में पिछले एक माह से नलकूप खराब होने से ग्रामीणों को पानी के संकट से झूझना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सोमवार को उपखण्ड अधिकारी व जलदाय विभाग के सहायक अभियन्ता को ज्ञापन देकर समस्या से अवगत करवाया है। ग्रामीण गोवर्धन खिलेरी, भैरू सिंह, भागीरथ सिंह, देवी सिंह, लाल सिंह फौजी, सज्जन सिंह, मेहताब सिंह सहित करीब तीन दर्जन लोगों ने दिए ज्ञापन में कहा है
कि गांव में समन्दसर सड़क मार्ग स्थित नलकूप पिछले एक माह से बन्द है। इससे गांव की आधी आबादी को पानी की आपूर्ति होती है। दो दिन पूर्व इसे विभाग ने चालू भी करवाया था, लेकिन दो घण्टे बाद फिर से बन्द हो गया। आवारा पशु दर-दर भटकने को मजबूर है और पानी की किल्लत से तड़प रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासन शीघ्र ही व्यवस्था बहाली नही करेगा तो ग्रामीण ग्राम पंचायत मुख्यालय पर धरना देंगे।
Published on:
10 Apr 2018 01:13 pm
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
