
ढाणी में लगी आग लाखों की नकदी व सामान जला
बीकानेर/जामसर। नोखा दैया गांव में गुरुवार दोपहर को एक ढाणी में आग लग गई, जिससे ढाणी में रखे नकदी रुपए और सामान जल कर राख गया है। ग्रामीणों ने रेत व पानी डालकर आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग बुझी तब तक सबकुछ जलकर राख हो गया। घटना का पता चलने के बाद जामसर पुलिस मौके पर पहुंची। एसएचओ गौरव खिडिय़ा ने बताया कि गुमानसिंह पुत्र देवीसिंह गोयल नोखा दैया गांव स्थित खेत में ढाणी बनाकर रहता है। गुरुवार को दोपहर एक बजे ढाणी में बने झोपड़े में आग लग गई।
आग से झोपड़े में रखे एक लाख ७५ हजार रुपए, सोने की आड, चार जोड़ी रखड़ी, एक जोड़ी ठुसी, तीन जोड़ी अंगुठी, तीन जोड़ी कानों के झुमके, चार जोड़ी मंगलसूत्र, दो जोड़ी सोने की चेन जलकर राख हो गई।देखते ही देखते जल गई ढाणीघटना के समय ढाणी में रहने वाले परिवार के सदस्य खेत में फसल कटाई कर रहे थे। तभी झोपड़ी में से धुआं निकलने लगा। सभी लोग दौड़कर वहां पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से आग पर रेत व पानी डालकर बुझाने की कोशिश की लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। गनीमत रही कि आग से किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। हादसे की सूचना मिलने पर प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
Published on:
20 Mar 2020 06:06 am
