4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तारों में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, खेत में फसल जली

तेजरासर. कतरियासर गांव में रविवार देर शाम एक खेत में आग लगने से गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई।
less than 1 minute read
Google source verification
Fire in the field

तारों में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, खेत में फसल जली

तेजरासर. कतरियासर गांव में रविवार देर शाम एक खेत में आग लगने से गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। बताया जा रहा है कि खेत से गुजर रही 33 केवी बिजली लाइन में अचानक से शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई और खेत में करीब नौ बीघा में खड़ी गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। किसान मुन्नीराम ने बताया कि गेहूं की फसल के बीच रखे पानी के पाइप भी जलकर राख हो गए। इस दौरान आस-पास से खेतों से काम कर लौट रहे मजदूर घर की ओर आ रहे थे। उन्होंने नलकूप चलाकर आग पर काबू पाया तथा कोई जनहानि नहीं हुई।

समाजसेवी भागीरथ ज्याणी ने सरपंच ओर पटवारी की सूचना दी। सोमवार को पटवारी मोहनराम व सरपंच रामदयाल गोदारा ने मौके पर पहुंचकर खेत में आग से जली फसल का मौका मुआयना किया तथा रिपोर्ट तैयार की। पीडि़त काश्तकार व ग्रामीणों ने जली फसल का मुआयना करने के बाद मुआवजा दिलवाने की मांग की है।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग