15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी के बाद छाया कोहरा

बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी के बाद छाया कोहरा
less than 1 minute read
Google source verification
बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी के बाद छाया कोहरा

बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी के बाद छाया कोहरा

मंगलवार सुबह बीकानेर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदल गया। बूंदाबांदी के बाद कोहरा छा गया, जिससे अचानक ठंड बढ़ गई। कोहरा होने की वजह से सुबह-सुबह लोगों को भी वाहनों की लाइट जलाकर चलना पड़ा। इससे पहले मौसम विभाग की ओर से पश्चिम विक्षोभ के चलते मौसम विभाग ने मंगलवार को बूंदाबांदी के साथ बारिश की संभावना भी व्यक्त कर रखी थी। यह मावठ (सर्दी की बारिश) रबी फसलों के लिए अमृत के समान है। खेतों में सरसों और चना की बुवाई कुछ समय पहले ही हुई है। अब फसलों को बढ़वार के लिए सिंचाई की आवश्यकता है। ऐसे में बारिश होने से खासकर असिंचित और कुआं से सिंचाई वाली फसलों को बड़ा फायदा होगा। बादलवाही और बूंदाबांदी से तापमान में भी गिरावट आएगी।

चार दिन से अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। गत 4 नवम्बर को अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री था, वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री तक नीचे आ गया। बादलवाही के साथ पश्चिम विक्षोभ का असर माना जा रहा है। इसी के साथ रात का तापमान भी 17.6 डिग्री पर आ गया है। माना जा रहा है कि मंगलवार को बारिश होने पर सर्दी रंग दिखाने लगेगी। इसी के साथ पश्चिम विक्षोभ का असर समाप्त होने के साथ उत्तरी हवाएं चलने से भी सर्दी बढ़ती है। हिमालय से आने वाली इन हवाओं से सुबह-सुबह हल्का कोहरा भी छाने लगता है।
क्षेत्र में दिन और रात का तापमान

दिनांक दिन रात
4 नवम्बर 37.9 डिग्री 20.0 डिग्री

5 नवम्बर 37.0 डिग्री 20.0 डिग्री
6 नवम्बर 35.9 डिग्री 19.6 डिग्री

7 नवम्बर 33.6 डिग्री 17.6 डिग्री

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग