
राजस्थान में लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में नेताओं के पाला बदलने दौर तेजी से चल रहा है। बड़े-बड़े राजनेता और सैंकड़ों कार्यकर्ता कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे है। इसी कड़ी में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के भाई दलजीत सिंह मंगलवार को बीकानेर से भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की चुनावी रैली में नजर आए। इतना ही नहीं बल्कि अर्जुन राम मेघवाल के समर्थन में भाजपा के लिए प्रचार भी करते हुए दिखाई दिए।
दलजीत सिंह ने PM मोदी के विजन और विकास कार्यों के बारे में बात करते हुए बताया कि वो वर्ष 2024 से उनके प्रशंसकों में शामिल रहे हैं। बीकानेर से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन राम मेघवाल के लिए प्रचार में पहुंचे दलजीत सिंह ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश और विदेश दोनों जगह मजबूत हुआ है।
रिपोर्ट के मुताबिक दलजीत सिंह बीकानेर से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन राम मेघवाल के चुनाव प्रचार के लिए आए थे। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने कहा कि वे 2014 से भाजपा के साथ हैं और प्रधानमंत्री मोदी के विकास के विजन ने उन्हें बहुत प्रभावित किया है, यही वजह है कि वे भाजपा के साथ हैं।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यों की तारीफ करने वालों में कई कांग्रेसी नेता भाजपा में शामिल हो चुके हैं, लेकिन अब कांग्रेस में बैठे नेता भी मुखर होकर प्रधानमंत्री मोदी और उनके कार्यों की प्रंशसा करने बाहर आने लगे हैं। दलजीत सिंह ने आगे कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में वर्तमान में भारत की अंतर्राष्ट्रीय मुकाम बना है।
Published on:
16 Apr 2024 01:58 pm
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
