
चार दिवसीय बीकानेर थिएटर फेस्टिव का आगाज, रंगकर्मी भानू भारती को समर्पित थिएटर
बीकानेर. गंगाशहर स्थित होटल मिलेनियम में चार दिवसीय बीकानेर थिएटर फेस्टिव का आगाज हुआ। यह आयोजन अनुराग कला केंद्र, विरासत संवर्धन संस्थान, उत्तर पश्चिम रेलवे साहित्य संस्कृति एवं ललित कला संस्थान, बीकानेर मंडल, होटल मिलेनियम एवं आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान के संयुक्त तत्वावधान में शुरू हुआ। इस आयोजन में कई नाटकों का मंचन होगा। फेस्टिवल का उद्घाटन फिल्म अभिनेता यशपाल शर्मा तथा अन्य अतिथियों ने किया।
इस अवसर पर अतिथियों को शॉल, सम्मान पत्र इत्यादि भेंट कर बीकानेर थिएटर फेस्टिवल को रंगकर्मी भानू भारती के को समर्पित किया गया। इस मौके पर भानू भारती ने कहा कि वे इस सम्मान से अभिभूत हैं और जितनी प्रसन्नता मां की कोख से जन्म लेने पर होती है उतनी ही खुशी आज इस सम्मान को प्राप्त करने से हो रही है।
इस अवसर पर फि ल्म अभिनेता यशपाल शर्मा ने कहा कि थिएटर उनके जीवन का अभिन्न अंग है और आज वे जिस मुकाम पर हैं, सिर्फ थिएटर की बदौलत ही संभव हो सका है। उन्होंने कहा कि कभी भी कलाकार को थिएटर से अलग नहीं होना चाहिए। साहित्यकार डॉ. नंदकिशोर आचार्य ने भानू भारती के व्यक्तित्व व रंगकर्म के संबंध में जानकारी दी तथा उन्हें एक आदर्श रंगधर्मी की संज्ञा दी। एनएसडी के चेयरमैन डॉ. अर्जुन देव चारण ने कहा कि बीकानेर थिएटर फेस्टिवल आज एक स्तरीय रंग पर्व का पर्याय बन गया है।
फेस्टिवल की अध्यक्षता करते हुए टीएम लालानी ने कहा कि बिना जूनून कोई भी काम मिसाल नहीं बनते हैं और ये सुधेश व्यास व उनकी टीम का जूनून व डिवोशन ही है। इस मौके पर रवींद्र त्रिपाठी एवं डीएस बजेली का सम्मान भी किया गया। फेस्टिवल के समन्वयक विजयसिंह राठौड़ ने बताया कि उद्घाटन के बाद नाटक तुगलक की स्क्रीनिंग हुई। कार्यक्रम में अतिथि उद्योगपति समाजसेवी रामदेव अग्रवाल मौजूद रहे और अध्यक्षता समाजसेवी टीएम लालानी ने की।
इन नाटकों का हुआ मंचन
फेस्टिवल क्यूरेटर सुनील जोशी ने बताया कि पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर की ओर से प्रायोजित नाटक तोमार डाके का मंचने रेलवे ऑडिटोरियम में हुआ। सुवोजित बंधोपाध्याय की ओर से लिखित व निर्देशित इस नाटक में थिएटर शाइन, कोलकाता के इप्शिता, सुभोमय, तानिया, मंजीरा, शांतनु पांडा, सौरभ, संतु इत्यादि ने भूमिकाएं निभाईं। टाऊन हाल में रितुपर्णा बिस्वास की ओर से लिखित नाटक एलादिदि का मंचन सुभेंदु भंडारी के निर्देशन में हुआ।
इस नाटक में परिचय संस्था, कोलकाता के रितुपर्णा बिस्वास ने अभिनय किया। लेखक निर्देशक डॉ. हिमांशु द्विवेदी के निर्देशन में ग्वालियर की संस्था डि ऑफ ड्रामा एंड थिएटर के हिमांशु द्विवेदी, बालकृष्ण मिश्रा, स्वराज रावत, निशांत आर्य, प्रगति परिहार, रिशु गंगवार, सुमित आशीवाल, नरेंद्र सिंह, लक्ष्य अरोड़ा, मानवेंद्र सिंह इत्यादि ने प्रभावी भूमिकाएं अदा की। टी एम ऑडिटोरियम में हेलेन व बापू का मंचन रात्रि सत्र में हुआ।
नुक्कड़ नाटक ओ बैठ कागा का मंचन
फेस्टिवल के व्यवस्था प्रभारी केके रंगा, विकास शर्मा व अमित सोनी ने बताया कि अमित तिवारी के निर्देशन में अनूभुति, दिल्ली की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक ओ बैठ कागा का मंचन रविंद्र रंगमंच परिसर एवं आर एन बी ग्लोबल यूनिवर्सिटी केंपस में किया गया।
Published on:
05 Mar 2020 06:39 am
