2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चार ज्वैलरी की दुकानों के तोड़े ताले, लाखों के आभूषण हुए चोरी

चार ज्वैलरी की दुकानों के अज्ञात लोगों ने ताले तोड़ लिए। इसमें एक ज्वैलरी की दुकान में साढ़े छह लाख के आभूषण चोरी कर ले गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 17 Oct 2017, 8:25 AM IST

Jewelery shop

ज्वैलरी की दुकान

श्रीडूंगरगढ़. यहां के मुख्य बाजार में रविवार देर रात को चार ज्वैलरी की दुकानों के अज्ञात लोगों ने ताले तोड़ लिए। इसमें मालू भवन के पास स्थित एक ज्वैलरी की दुकान में साढ़े छह लाख के आभूषण चोरी कर ले गए। इस घटना के बाद पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं उप अधीक्षक ने मौके का निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंखाल रहे है। चोरी की वारदात में चार युवक शामिल थे।

उनके पास एक कार भी थी। कस्बे की रानी बाजार स्थित वंशिका ज्वैलर्स, श्रीनाथ ज्वैलर्स, राधेश्याम रमेश कुमार ज्वैलर्स एवं नीतू ज्वैलर्स में अज्ञात चोरों ने ताले तोड़ कर चोरी का प्रयास किया। हालांकि तीन दुकानों में चोरी के दौरान कुछ भी हासिल नहीं हुआ, लेकिन राधेश्याम रमेश कुमार ज्वैलर्स में आभूषण चोरी कर ले गए। इसी दौरान राष्ट्रीय उच्च मार्ग 11 पर स्थित देना बैंक के एटीम का भी दरवाजा तोड़ कर कर अन्दर से काटने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।

गैस कटर से काटे ताले
इस चोरी में शामिल चारों युवक मुंह पर कपड़ा बांध कर कार में सवार होकर आए थे। साथ में लाए गैस कटर से एक-एक कर चार दुकानों के ताले तोड़ लिए। तीन दुकानों में उनको कुछ हासिल नहीं हुआ लेकिन चौथी दुकान में जेवरात मिल गए।

एफएसएल टीम ने किया मुआयना
चोरी की वारदात के बाद यहां एफएसएल टीम ने पहुंच कर मौके का निरीक्षण किया और कुछ नमूने लिए है। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को भी देखा जा रहा है।

15 दिन पूर्व ही खोली थी दुकान
जिस ज्वैलर्स की दुकान में चोरी हुई, वह दुकान गत पन्द्रह दिनों पूर्व ही खुली थी। मालू भवन के पास दशहरा पर ही इसकी शुरूआत हुई थी और चोरों ने रविवार रात को ही चोरी को अंजाम दे दिया और 28 हजार नगद और साढ़े छह लाख के चांदी व सोने के जेवर लेकर चम्पत हो गए।

पुलिस की रही चूक
एक साथ हुई चार दुकानों एवं एक एटीएम में चोरी के प्रयास में पुलिस की चूक सामने आई है। चारों दुकानें मुख्य मार्गों पर होने के बावजूद भी इनके ताले तोड़ लिए गए। वहीं एनएच 11 पर दिन रात भर गुजरते वाहनों एवं राहगीरों के बाद भी देना बैंक के एटीएम को तोडऩे का पूरा प्रयास किया गया।