31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रेन में सुरक्षा को लेकर परेशानी हो तो तुरंत डायल करें ये नंबर, मदद को शीघ्र पहुंचेंगे जवान

ट्रेन में यात्रा के दौरान यात्री को खुद की और सामान की सुरक्षा को लेकर कोई परेशानी हो तो वह तुरंत रेलवे हेल्पलाइन नंबर 182 डायल कर मदद ले सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 17 Oct 2017, 7:59 AM IST

train

train

बीकानेर. ट्रेन में यात्रा के दौरान यात्री को खुद की और सामान की सुरक्षा को लेकर कोई परेशानी हो तो वह तुरंत रेलवे हेल्पलाइन नंबर 182 डायल कर मदद ले सकता है। हेल्पलाइन के कॉल से किसी भी ट्रेन में रेलवे पुलिस मदद करने पहुंच जाएगी।

खासकर त्योहारों के सीजन में ट्रेनों में भीड़ के दौरान यात्रियों को परेशानी के दौरान हेल्पलाइन बड़ी मददगार साबित होगी। रेलवे सुरक्षा बल इस हेल्पलाइन नम्बर का प्रचार-प्रसार भी कर रहा है। बीकानेर रेलवे जंक्शन पर सोमवार को रेलवे पुलिस ने यात्रियों के बीच जाकर हेल्पलाइन का प्रचार किया। आरपीएफ थाना प्रभारी एसएस आनंद के नेतृत्व में आरपीएफ के जवानों ने सभी ट्रेनों व स्टेशन के एक और छह नम्बर प्लेटफार्म पर लोगों की जागरूक किया। उन्होंने 182 नम्बर डायल के स्टीकर-पोस्टर भी लगाए।

तुरंत मदद
रेलवे सुरक्षा बल ने 182 टोल फ्री नम्बर जारी किए हुए हैं। सफर के दौरान यदि किसी यात्री के साथ सुरक्षा को लेकर कोई परेशानी महसूस होती है, तो वे इन नम्बरों पर कॉल कर अपनी बात रख सकते हैं। इसकी सूचना संबंधित अधिकारी को तुरंत मिल जाएगी। रेलवे सुरक्षा बल के जवान यात्री की मदद के लिए उसके कोच में पहुंच जाएंगे।

हो रही विशेष निगरानी
दीपावली के चलते इन दिनों स्टेशनों और ट्रेनों में भीड़ अधिक है, इसको देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल ने स्टेशनों और ट्रेनों में विशेष निगरानी शुरू कर दी है।

जागरूकता जरूरी
ट्रेन यात्रियों में अब भी जागरूकता का अभाव है। हेल्पलाइन नंबर 182 का उपयोग करना चाहिए। इसके लिए समय-समय पर अभियान चलाया जा रहा है। विशेष चौकसी बरती जा रही है।
डीके शुक्ला, मंडल सुरक्षा अधिकारी, रेलवे।

देशभर के मेधावी छात्रों का 29 को होगा सम्मान
बीकानेर.
अखिल भारतीय राजपूत विकास समिति नई दिल्ली के तत्वावधान में 29 अक्टूबर को सुबह 9 बजे नई दिल्ली स्थित महाराणा प्रताप भवन में नौवां राजपूत राष्ट्रीय मेधावी छात्र-छात्रा मेरिट पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा।

समिति के राजस्थान प्रभारी प्रहलादसिंह ने बताया कि समारोह में राजस्थान सहित देश के सभी राज्यों के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रहलाद सिंह ने बताया कि राजस्थान से 120 आवेदन पत्रों में उच्च प्राप्तांकों के आधार पर मेरिट बनाकर सम्मान किया जाएगा। यह सम्मान हर वर्ष दिया जाता है।