16 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

परिवार के साथ मौज-मस्ती में बीता दिन

- पुलिस जवानों को साप्ताहिक विश्राम की सुविधा शुरू - बीछवाल और श्रीडूंगरगढ़ थाने के 14 जवानों को पहले दिन मिला साप्ताहिक विश्राम
less than 1 minute read
Google source verification
परिवार के साथ मौज-मस्ती में बीता दिन

परिवार के साथ मौज-मस्ती में बीता दिन

बीकानेर. जिले में पायलट प्रोजेक्ट के तहत श्रीडूंगरगढ़ व बीछवाल थाने के जवानों को साप्ताहिक विश्राम दिया गया। जवानों ने घर-परिवार बच्चों के साथ दिनभर मौज-मस्ती की। जवानों ने साप्ताहिक विश्राम को पुलिस को तनाव मुक्त करने वाला बताया। बुधवार को बीछवाल थाने से छह और श्रीडूंगरगढ़ थाने से आठ जवानों को साप्ताहिक विश्राम दिया गया। श्रीडूंगरगढ़ थाने में पदस्थापित पूनाराम ने साप्ताहिक विश्राम को पुलिस के लिए बेहतर बताया। उन्होंने कहा कि विश्राम के दिन को खूब एंजॉय किया। सुबह देर से उठा और दोपहर तक बच्चों के साथ शतरंज, लूडो व अन्य इंडोर खेलों में हाथ आजमाया। बाद में परिचितों व दोस्तों से मिलने के लिए गया। शाम को परिवार के साथ घूमने गया।

टेंशन फ्री रहकर किया एंजॉय
जवानों से बात करने पर उन्होंने बताया कि यह व्यवस्था स्थायी होनी चाहिए। इससे पुलिस जवान तनाव मुक्त रहकर बेहतर काम कर पाएंगे। इतना ही नहीं, वे अपने परिवार को भी समय दे पाएंगे। अब यह निश्चित है कि सप्ताह में एक दिन तो आराम से घर में परिवार के साथ रह सकेंगे। साप्ताहिक विश्राम के दिन टेंशन फ्री रहकर एंजॉय कर सकेंगे।

परिवार बहुत खुश
बीछवाल थाने में पदस्थापित एएसआइ ईश्वरसिंह ने बताया कि साप्ताहिक विश्राम की व्यवस्था से जवानों से ज्यादा परिवार खुश हुए हैं। ईश्वर सिंह ने भी बेटे सुरेन्द्र व नरेन्द्र के साथ ड्रॉइंग बनाई। शाम को परिवार के साथ बाजार घूमने गया। बाहर होटल में खाना खाया। पत्नी व बच्चे बेहद खुश हुए। उनकी खुशी देखकर बहुत प्रसन्नता हुई।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग