10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गौरव यात्रा को जन-जन की यात्रा बनाने की तैयारी

देहात भाजपा अध्यक्ष सहीराम दुसाद ने राजस्थान गौरव यात्रा की जानकारी देते हुए कहा कि देहात जिले में मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की कई आम सभाए और स्वागत कार्यक्रम होंगे । देहात की सभी विधानसभाओं में अलग-अलग समय पर कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। यात्रा से पहले कई सम्मेलन होंगे।
2 min read
Google source verification
Gaurav Yatra

Gaurav Yatra


बीकानेर. बीकानेर संभाग में होने वाली राजस्थान गौरव यात्रा को लेकर शुक्रवार को किसान भवन में भारतीय जनता पार्टी देहात की बैठक हुई। बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय, भारत माता और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के आगे दीप प्रज्वलित कर की गई। देहात भाजपा अध्यक्ष सहीराम दुसाद ने राजस्थान गौरव यात्रा की जानकारी देते हुए कहा कि देहात जिले में मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की कई आम सभाए और स्वागत कार्यक्रम होंगे । देहात की सभी विधानसभाओं में अलग-अलग समय पर कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। यात्रा से पहले कई सम्मेलन होंगे।

उन्होंने कहा कि गौरव यात्रा को जन-जन की यात्रा बनाएंगे। बीकानेर देहात जिले के संगठन प्रभारी रामेश्वर भाटी ने गौरव यात्रा के पहले और बाद में होने वाले सम्मेलनों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को एकजुट होकर कार्य करने की बात कही। खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने राज्य सरकार की उपलब्धियों और आमजन के लिए किए गए कार्यों और योजनाओं आमजन तक पहुंचाने की बात कही। बैठक को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामगोपाल सुथार, जालम सिंह भाटी, बिहारी लाल बिश्नोई, नोखा के सहीराम बिश्नोई आदि ने विचार रखे। विक्रम सिंह राजपुरोहित ने बताया कि बैठक में प्रधान रामलाल मेघवाल, चेयरमैन कानाराम घुघरवाल, जिला महामंत्री सवाईसिंह तंवर, किशनाराम गोदारा, छैलु सिंह शेखावत, चम्पालाल गेदर, भागीरथ मूण्ड, भंवर लाल सुथार, फैयाज हुसैन, अशोक भाटी सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मण्डल अध्यक्ष, प्रकल्प, प्रकोष्ठ व विभाग के जिला संयोजक आदि उपस्थित थे।

लूणकरनसर में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आज
बीकानेर. राजस्थान गौरव यात्रा को देखते हुए शनिवार को लूणकरनसर विधानसभा क्षेत्र में दोपहर एक बजे हनुमान मंदिर में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित होगा। देहात जिलाध्यक्ष सहीराम दुसाद ने बताया की सम्मेलन में बूथ अध्यक्ष, शक्ति केन्द्र संयोजक शामिल होंगे।

निर्माण श्रमिकों की सुने सरकार
बीकानेर. निर्माण श्रमिक संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कोलायत में बजरी ठेके बंद होने के बाद बेरोजगार हुए निर्माण श्रमिकों की दशा सुधारने की मांग सरकार से की है। समिति की संयोजक शबनम बानो ने बताया कि रॉयल्टी नाकों और बजरी ठेकेदारों की कारगुजारी के चलते अकेले कोलायत में सैकड़ों श्रमिकों को बेरोजगारी का दंश झेलना पड़ रहा है। निर्माण कार्य भी बंद हो गए हैं। एेसे में श्रमिक भी बेरोजगार हो गए हैं।