6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिजली-पानी, चिकित्सा व शिक्षा के मुद्दे उठाए

पंचायत समिति बीकानेर की हुई साधारण सभा की बैठक में पानी, बिजली, कृषि, शिक्षा, सार्वजनिक निर्माण विभाग के मुद्दे छाए रहे।
2 min read
Google source verification
General Assembly

General Assembly

बीकानेर. पंचायत समिति बीकानेर की बुधवार को हुई साधारण सभा की बैठक में पानी, बिजली, कृषि, शिक्षा, सार्वजनिक निर्माण विभाग के मुद्दे छाए रहे। सदस्यों ने पिछली बैठक में उठाए मुद्दों पर काम नहीं होने पर नाराजगी जताई। अध्यक्षता प्रधान राधा देवी सियाग ने की। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

उप प्रधान शिल्पा गेदर ने अपने क्षेत्र पंचायत समिति मद में सीसी ब्लॉक व सैकण्डरी स्कूल में दो कमरे बनवाने का प्रस्ताव रखा। ग्राम केसरदेसर जाटान से सदस्य अंजु देवी ने समाज कल्याण छात्रावास स्वीकृत करवाने,पेयजल, केसरदेसर से डामर रोड, बालिका विद्यालय स्वीकृत करवाने व ग्राम को नहरी पानी से जोडऩे की मांग की।

भगवान उपाध्याय ने सड़क की मरम्मत व चौड़ा करना, गन्दे पानी की निकासी, अतिक्रमण हटवाने की मांग की। मोहन कस्वां ने जलस्रोतों की सफाई व आंगनबाड़ी से गुजर रही विद्युत लाइन हटाने की मांग की। वहीं रामगोपाल सरपंच पलाना ने राउमावि कन्या में स्टाफ लगाने, गौरव पथ स्वीकृत करने, पेयजल एवं चिकित्सा व्यवस्था करने व जेगला फिडर को अलग करने की मांग की।

चम्पालाल ओझा सरपंच ग्राम पंचायत नापासर, रामदयाल गोदारा सरपंच ग्राम पंचायत कतरियासर ने अपने इलाके की समस्याएं रखी। कतरियासर की ढाणियो में विद्युत कनेक्शन, ट्यूबवैल चालू करने, शिक्षकों के रिक्त पद भरने व डामर सड़कों को सही करने की मांग की। सदस्यों में अनुराधा, मनीराम, कान्ता सारण, परमेश्वर लाल, चोरूलाल, मोहनराम, कन्हैयालाल ने अपने क्षेत्र की समस्याएं उठाई।
प्रधान राधा देवी सियाग ने निर्देश दिए कि जो प्रस्ताव सदन में रखे गये हैं, उनको दी गई समयावधि में पूर्ण करवाया जाए। साथ ही अनुपस्थित रहे विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए लिखने को कहा।

पुलिस अधिकारी को ज्ञापन सौंपा

बीकानेर. जैन कन्या महाविद्यालय की पूर्व छात्रा संघ अध्यक्ष व महानगर छात्रा प्रमुख ट्विंकल सोनी एवं एबीवीपी की प्रांत कार्यकारिणी सदस्य आरती सेठिया केनेतृत्व में पुलिस अधिकारी को ज्ञापन दिया। इस मौके पर पूर्व छात्रा संघ उपाध्यक्ष अप्सरा बोथरा ने बताया कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री के बीकानेर दौरे के दौरान एक सार्वजनिक कार्यक्रम में मंत्री के साथ छात्राओं की फोटो को कुछ युवकों द्वारा सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री एवं छात्राओं के लिए अभद्र टिप्पणी कर अपमानित करने का आरोप लगाया।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग