बीकानेर रोडवेज बस स्टैंड से बस सुबह साढ़े पांच बजे खाटूश्याम के लिए रवाना होगी। बस बीकानेर से श्रीडूंगरगढ़ होते हुए बीदासर, सुजानगढ़, सालासर, सीकर से खाटूश्याम दोपहर 12.30 बजे पहुंचेगी। वहां से ढाई बजे वापस रवाना होकर सीकर होते हुए सालासर, सुजानगढ़, बीदासर व श्रीडूंगरगढ़ से बीकानेर 9.30 बजे आएगी। रोडवेज बस में पुरुष यात्रियों का किराया 270 और महिलाओं का 145 रुपए तय किया गया है। इसके अलावा अन्य कैटेगरी के यात्रियों को भी रियायत की सुविधा रहेगी।