5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोलर पार्क की ट्रांसमिशन लाइन में आई भूमि तो मिला चार गुणा मुआवजा

राजस्थान अक्षय ऊर्जा के तहत 925 मेगावाट के सौर ऊर्जा प्लांट

2 min read
Google source verification
सोलर पार्क की ट्रांसमिशन लाइन में आई भूमि तो मिला चार गुणा मुआवजा

सोलर पार्क की ट्रांसमिशन लाइन में आई भूमि तो मिला चार गुणा मुआवजा

बज्जू . जैसलमेर जिले के नोख गांव में राजस्थान अक्षय ऊर्जा के तहत विकसित किए जा रहे 925 मेगावाट के सौर ऊर्जा प्लांट की विद्युत लाइन के कार्य से प्रभावित दादुका गांव के किसानों को मंगलवार को मुआवजा राशि की प्रथम किश्त का वितरण किया गया। इससे पूर्व आठ गुणा मुआवजे को लेकर किसानों ने विद्युत ट्रांसमिशन लाइन का कार्य रुकवा दिया था। इसके बाद डीएलसी के चार गुणा मुआवजे पर सहमति बनी और बुधवार दोपहर कार्य शुरू हुआ।


इस संबंध में जिला कलक्टर भगवती प्रसाद की अध्यक्षता में गत माह ट्रांसमिशन लाइन कार्य को लेकर हुई बैठक के बाद बज्जू तहसील की सेवड़ा पंचायत के दादुका गांव के प्रभावित किसानों का सत्यापन कर 86 हजार 938 रुपए प्रथम किश्त के चेक का वितरण किया गया। मुआवजे की राशि तीन किश्तों में दी जाएगी। अब तक यहां पांच ही टावर स्थापित किए गए हैं तथा पंचायत सेवड़ा में 100 से अधिक टावर विकसित किए जाने हैं। इसके बाद किसानों को मुआवजा राशि अगले सप्ताह बांटी जाएगी।
अक्षय ऊर्जा के जोधपुर परियोजना प्रबंधक आरबी ङ्क्षसह ने बताया कि विद्युत टावरों के लिए राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम की ओर से अब तक विद्युत लाइन बिछाने पर मुआवजा राशि देने की व्यवस्था नहीं थी। केवल फसल खराबे का ही मुआवजा दिया जाता था। सोलर पार्क की विद्युत लाइन के लिए टावर के काम मे आने वाली भूमि का मुआवजा राशि डीएलसी दर से चार गुना तय की गई है। इसके साथ ही फसल खराबे से हुए नुकसान का भी मुआवजा देना निर्धारित किया गया है जिसके तहत किसानों को मुआवजा की प्रथम किश्त दी गई।


लंबे समय से रुका था कार्य
राज्य सरकार के ऊर्जा विभाग की ओर से यह परियोजना विकसित की जा रही है और विद्युत लाइन का कार्य मुआवजा राशि निर्धारित नहीं होने के कारण दादू के गांव में लंबे समस कार्य अवरुद्ध था। इस संबंध में कॉलोनाइजेशन विभाग कोलायत को प्रपत्र आदि तैयार करने के निर्देश के बाद सत्यापन की कार्रवाई कर यह मुआवजा दिया गया। सोलर पार्क जैसलमेर के नोख गांव में विकसित हो रहा है। इसकी विद्युत ट्रांसमिशन लाइन जैसलमेर, जोधपुर और बीकानेर से होकर गुजरती है। इस कार्य में उपनिवेशन विभाग के उपायुक्त कन्हैया लाल सोनगरा, बज्जू के उपखंड अधिकारी हरिङ्क्षसह शेखावत, उपनिवेशन तहसीलदार शिवप्रसाद गौड़ ने भागीदारी निभाई।