4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकारी स्कूल भवन जर्जर, प्रशासन नहीं ले रहा सुध

कस्बेवासियों व अभिभावकों में भारी रोष
less than 1 minute read
Google source verification
Government school building shabby

Government school building shabby

छत्तरगढ़़. यहां तहसील मुख्यालय पर आदर्श घोषित सरकारी स्कूल व अन्य सरकारी संस्थान के भवन जर्जर अवस्था में हैं। जिला प्रशासन से लेकर उपखंड प्रशासन को मौका स्थिति के बारे में अवगत करवाने बावजूद सुध नहीं ली जा रही है। इसको लेकर कस्बेवासियों व अभिभावकों में भारी रोष व्याप्त है।

सूरतगढ़ रोड स्थित राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में बालिका विद्यालय का विलय होने के बाद विद्यार्थियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। विभाग के अधिकारियों ने विद्यार्थियों की कक्षाओं में बैठने की माकूल व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया।

इस विद्यालय के कई कक्षा कक्ष अब जर्जर हो चुके है। विद्यालय समिति द्वारा परिसर में पुनर्निर्माण के लिए मांग के अनुरूप बजट नहीं मिलने से छात्र-छात्राएं क्षतिग्रस्त कक्षों में बैठने से परहेज कर रहे है। प्रधानाचार्य ओमप्रकाश वर्मा ने बताया कि विद्यालय के सभी २२ कमरों में बारिश के दौरान पानी टपकता रहता है। इस राजकीय विद्यालय में करीब 1250 विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं।

छत्तरगढ़़ विकास समिति अध्यक्ष श्रवण कुमार भाम्भू, संयुक्त व्यापार मंडल अध्यक्ष श्यामसुंदर रिणवा व ब्राह्मण महासभा के ओमप्रकाश सिखवाल ने तहसील मुख्यालय पर बने वर्षों पुराने सरकारी स्कूल भवन की मरम्मत को लेकर जिला कलक्टर से आग्रह किया है।

अवगत कराया है

स्कूल परिसर के कमरे जर्जर हालत होने से हमेशा भय की स्थिति बनी रहती है। इस संबंध में संबंधित विभाग को अवगत कराया जा चुका है तथा एक शिष्टमंडल को लेकर जिला कलक्टर को भी अवगत करवाया जाएगा।

नारायणराम खिलेरी, सरपंच, ग्राम पंचायत छत्तरगढ़़

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग