तो कैसे चलेंगी ट्रेनें
बैरवा ने कहा कि रेलवे नई-नई ट्रेनें चला रहा है। बात बुलेट ट्रेन चलाने की हो रही है। नई लाइनें बिछाई जा रही है। विद्युतीकरण किया जा रहा, लेकिन रेल मंत्रालय कर्मचारियों की कटौती कर रहा है। नई भर्ती नहीं हो रही है। जो चालक, गार्ड, गैंगमैन काम करे हैं, उनको आरम नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में जब नई भर्ती करेंगे ही नहीं और निजीकरण को बढ़ावा देंगे तो ट्रेनें चलाएगा कौन? कहां से आएगा स्टाफ? इस मुद्दे पर रेलवे को गंभीर होना पड़ेगा।