9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थानी लोक गीतों से गूंज उठा हंसा गेस्ट ऑडिटोरियम

'केसरिया बालम आओ नी पधारो म्हारे देस', 'म्हारौ जलालो बिलालो' सरीखे राजस्थानी लोक गीतों से हंसा गेस्ट ऑडिटोरियम गूंज उठा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 3 Nov 2017, 1:13 PM IST

Mand Festival

मांड समारोह

बीकानेर . 'केसरिया बालम आओ नी पधारो म्हारे देस', 'म्हारौ जलालो बिलालो' सरीखे राजस्थानी लोक गीतों से गुरुवार को हंसा गेस्ट ऑडिटोरियम गूंज उठा। मौका था पद्मश्री अल्लाह जिलाई बाई की स्मृति में शुरू हुए दो दिवसीय रजत जयन्ती अखिल भारतीय मांड समारोह का।

श्री तोलाराम हंसराज डागा चैरिटेबल ट्रस्ट, पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, उदयपुर , राजस्थान संगीत नाटक अकादमी जोधपुर , श्री संगीत भारती के संयुक्त तत्वावधान में हो रहे मांड समारोह में राजकुमारी मारू ने मांड गीत सुपणो, पुखराज शर्मा ने केसरिया बालम, गौरीशंकर सोनी, लोपामुद्रा आचार्य ने म्हारो जलालो बिलालो की प्रस्तुतियों से श्रोताओं को बांधे रखा। तबले पर नवल श्रीमाली, हारमोनियम पर आषीश ने संगत की।

अनम-चैन का संदेश
विधायक डॉ. गोपाल जोशी ने अल्लाह जिलाई बाई के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने ने कहा कि अल्लाह जिलाई बाई ने गायिकी को विश्व में प्रतिष्ठित स्थान दिलाया। अध्यक्ष डॉ. मुरारी शर्मा ने कहा कि संगीत का मकसद दुनिया में अमन-चैन का प्रसार करना है। संस्थान के प्रबन्ध निदेशक डॉ. अजीज अहमद सुलेमानी ने कहा कि सार्क देशों में मांड समारोह का आयोजन हमारा सपना है।

उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन 'पद्मश्री जिलाई बाई स्मृति मांड संग्रहालयÓ में मांड से संबंधित विरासत को संजोने का कार्य किया जा रहा है। संयोजक अशफाक कादरी ने 25 वर्षों की उपलब्धियां बताई। कार्यक्रम में पूर्णिमा मित्रा, गोविन्द सिंह चौधरी, जयभगवान शर्मा, डॉ. धर्मचन्द जैन, देवेन्द्र कुमार कोचर, डॉ. ब्रह्माराम चौधरी, मंजूर अली चंदवानी, मोहनलाल मारू, मुरली मनोहर ने अल्लाह जिलाई बाई को खिराजे अकीदत पेश की।

स्वरांजलि आज
प्रवक्त माही अयाज ने बताया कि अल्लाह जिलाई बाई की 25वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को शाम 6:30 बजे मुख्य समारोह 'स्वरांजलि' आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में पूना की गायकवाड़ एण्ड पार्टी, जोधपुर के बनारसी बाबू, बाड़मेर की सत्तार खां एण्ड पार्टी आदि प्रस्तुति देंगी।

मंडल प्रभारियों की घोषणा
बीकानेर. भाजयुमो जि़लाध्यक्ष विक्रम सिंह भाटी ने मंडल प्रभारीयों की घोषणा की है। इसमें रानी बाज़ार मंडल में मोहनसिंह परिहार, गंगाशहर मंडल में विक्की गहलोत, गोपेश्वर मंडल में गोपाल अग्रवाल, नयाशहर मंडल में दुर्गाशंकर व्यास, पुराना शहर मंडल में मनीष सोनी, लालगढ में नरेंद्र सिंह राठौड़, जस्सूसर में दिलप्रीत सिंह, जूनागढ़ मंडल में रवि पारीक को मनोनीत किया है।