9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीकानेर एसपी की मानवीय पहल: पुलिसकर्मियों की उपचार में मदद करेंगे अधिकारी

संभाग के चारों जिलों के पुलिसकर्मियों को गंभीर बीमार होने या चोटिल अथवा घायल होने पर उपचार के लिए पीबीएम अस्पताल लाया जाता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 3 Nov 2017, 12:53 PM IST

policemen

पुलिसकर्मी

बीकानेर. संभाग के चारों जिलों के पुलिसकर्मियों को गंभीर बीमार होने या चोटिल अथवा घायल होने पर उपचार के लिए पीबीएम अस्पताल लाया जाता है। यहां उपचार कराने में मदद करने और चिकित्सकों व पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय के लिए बीकानेर पुलिस अधीक्षक ने नई पहल की है। उन्होंने एक सहायक उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में पीबीएम में स्टाफ नियुक्त किया है, जो बीमार या घायल पुलिसकर्मी का उपचार कराने में मदद करेगा।

पुलिस अधीक्षक सवाई सिंह गोदारा ने गुरुवार को आदेश जारी किया। इसमें कहा कि पुलिसकर्मियों के रोगग्रस्त होने अथवा चोटिल होने की स्थिति में उपचार के लिए संभाग स्तरीय चिकित्सालय में लाया जाता है, जहां जांच अथवा ओपीडी के बारे में समुचित जानकारी के अभाव में उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ता है। उपचार में देरी से रोग की गंभीरता बढऩे की आशंका रहती है।

शिवशंकर व विनोद पदस्थापित
उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी के स्वस्थ्य होकर ड्यूटी पर लौटने में समय लगता है। ऐसे में संभाग के चिकित्सालय की व्यवस्था की जानकारी, पुलिस अधिकारी को रोगी पुलिसकर्मी से समन्वय कर उपचार, जांच, दवा, ब्लड की व्यवस्था करने, परिजनों के लिए आवास आदि की व्यवस्था कराने की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इसे देखते हुए सहायक उपनिरीक्षक शिवशंकर व्यास को सदर थाना की चौकी जनाना में और हवलदार विनोद कुमार को पीबीएम चौकी में पदस्थापित किया गया है।

घर-घर पहुंची महिला मोर्चा सदस्य
बीकानेर. भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जस्सूसर मंडल का सर्वस्पर्शी सघन सदस्यता अभियान गुरुवार को मंडल अध्यक्ष मोनिका गहलोत के नेतृत्व में वार्ड नंबर दो में चलाया गया। घर-घर जाकर महिलाओं को भाजपा का प्राथमिक सदस्य बनाया गया। इस अवसर पर आमजन को पार्टी की रीति-नीति, केंद्र व राज्य सरकार की महिला सशक्तिकरण की योजनाओं के बारे में बताया गया। इस अवसर पर जिला महामंत्री सुधा आचार्य, सुमन जैन, अन्नपूर्णा स्वामी, सरिता लोहिया, नीतू शर्मा, भावना पंवार आदि मौजूद थीं।

पार्टी की सदस्यता दिलाई
बीकानेर. भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुमन कंवर के नेतृत्व में विशेष सदस्यता महिला मोर्चा का अभियान की शुरुआत लालगढ़ व जूनागढ़ मंडल से की गई। कार्यक्रम में जूनागढ़ मंडल अध्यक्ष विद्या गोस्वामी व लालगढ़ मंडल अध्यक्ष विजयलक्ष्मी राजपुरोहित ने लोगों को सदस्यता दिलाई। कार्यक्रम में प्रभारी मनीषा जोधा, महामंत्री निर्मला भाटी, लालगढ़ मंत्री दमा देवी, ज्योति प्रजापत, राधा देवी, मीनाक्षी शर्मा आदि मौजूद थे।