4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कारोबारी के ठिकाने पर बदमाशों ने बोला धावा,बंदूक की नोक पर 5 मिनट में लूट ले गए साढे़ तीन लाख रुपए

चांदपोल बाजार में हवाला कारोबारी के ठिकाने पर बदमाशों ने बोला धावा,पहले भी निशाना बन चुका एक हवाला कारोबारी

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh

Nov 03, 2017

Three lakh Fifty thousand rupees taken by the Goons on Gun point in 5 Minutes

बदमाशों की हिम्मत को देखते हुए लगता है कि उनमें पुलिस का डर खत्म सा हो गया है। दिनदहाड़े हो रही वारदातें पुलिस सुरक्षा पर सवालिया निशान लगा रही है। हाल ही में चांदपोल बाजार में दोपहर में बदमाशों ने एक ऐसी ही वारदात को अंजाम दिया है। कोतवाली थाना इलाके में एक हवाला कारोबारी के ठिकाने से गुरुवार दोपहर को बदमाशों ने 5 मिनट में साढे़ तीन लाख रुपए लूट लिए। बदमाशों की वीडियो फुटेज मकान के बाहर लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस हुलिए के आधार पर उनको तलाश रही है।

एडिशनल डीसीपी राजेश मील ने बताया कि चांदपोल बाजार के भगवानदास मार्केट रामचंद्रजी की गली में तीन मंजिला मकान में ग्राउंड फ्लोर पर किशन लाल हवाला का कारोबार करता है। उसने अपना कार्यालय में दो कर्मचारियों भंवरलाल और रणछोड़ प्रजापति को संभला रखा था। दोपहर करीब पौने तीन बजे एक स्कूटी और एक बाइक पर चार बदमाश आए। इनमें से दो बदमाश अंदर घुसे और पिस्टल दिखाकर कार्यालय में रखी नकदी लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने पिस्टल की बट से कर्मचारियों के सिर पर वार करके भाग गए। इसके बाद घायल कर्मचारियों ने बाहर आकर शोर मचाया, तब वारदात का पता लगा।

पांच किराएदार, संकरी गली

पुलिस ने बताया कि रामचंद्रजी की गली बेहद संकरी है और लोगों की आवाजाही बनी रहती है। दोपहर में अनजान व्यक्ति एेसी वारदात नहीं कर सकता। इस तीन मंजिला मकान में पांच किराएदार रहते है। इसमें तीन परिवार, दो स्टूडेंट और एक गद्दी है। किसी को भी वारदात की भनक नहीं लगी। कारोबारी किशन यहां पर पिछले नौ साल से किराए पर रहकर हवाला का काम कर रहा था। वहीं, मकान मालिक अशोक जैन अमरूदों के बाग में दूसरे मकान में रहता है।

पहले भी निशाना बन चुका एक हवाला कारोबारी

एेसी ही वारदात 2015 में 22 सितंबर को टिक्कीवालों का रास्ता अंधेरी दरवाजे की एक गली में हुई थी। संकरी गली होने के बावजूद बदमाश बाइक पर आए और चाकू दिखाकर कर्मचारियों को लहूलुहान कर लूट की वारदात को अंजाम दिया।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग