1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस दिवाली पर जीएसटी की चकरी, उम्मीदों का अनार

जीएसटी के कारण पटाखों के दाम में बढा़ेतरी हुई है। दाम में बढ़ोतरी का असर इनकी बिक्री पर पडऩे की संभावना जताई जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 17 Oct 2017, 11:10 AM IST

fireworks

पटाखे महंगे

बीकानेर . जीएसटी के कारण पटाखों के दाम में बढा़ेतरी हुई है। इस बार दीपावली को लेकर बिक रहे पटाखों में गत वर्ष की अपेक्षा करीब 25 से 35 प्रतिशत तक पटाखों के दाम में बढ़ोतरी हो गई है। दाम में बढ़ोतरी का असर इनकी बिक्री पर पडऩे की संभावना जताई जा रही है।

पटाखा व्यवसाय से जुड़े दुकानदारों के अनुसार बच्चों के लिए विशेष रूप से तैयार होने वाले पटाखे सांप, अनार, चकरी, फूलझड़ी, तार, टिकड़ी, रील आदि के दामों में बढ़ोतरी हुई है। वहीं तीर, सूतली बम, छोटे पटाखे आदि के दाम बढ़ चुके हैं। हालांकि दीपावली को लेकर शहर में स्थायी के साथ कई अस्थायी पटाखों की दुकानें सज गई हैं मगर पटाखों की बिक्री अभी परवान पर नहीं चढ़ पाई है। हालांकि धनतेरस के साथ ही पटाखों की बिक्री जोर पकड़ेगी और अन्तिम समय तक सारा माल बिक जाएगा।

बीकानेर फायर वक्र्स एसोसिएशन के सचिव विरेन्द्र किराडू के अनुसार पटाखों पर लगे 28 प्रतिशत जीएसटी के कारण इस बार इनके दामों में करीब 30 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है। छोटी इकाईयों की ओर से तैयार किए जाने वाले पटाखों का उत्पादन भी 16 प्रतिशत एक्साईज लगने से प्रभावित हुआ है। इसका उत्पादन पर असर पड़ा है व पटाखें महंगे हुए है। किराडू के अनुसार छोटी इकाईयों के पटाखे सर्वाधिक बिकते थे। इस बार इनके पटाखों की बाजार में मौजूदगी पर असर दिखाई दे रहा है।

दुकानें सजी
शहर में दीपावली को लेकर कई स्थानों पर अस्थायी पटाखों की दुकानें सज गई है। पुराने शहर के अन्दरुनी क्षेत्रों सहित मुख्य बाजारों और कॉलोनी क्षेत्रों में शुरू हो चुकी दुकानों में ग्राहकों का इंतजार है। दुकानदारों के अनुसार पहले लाइसेंस जारी होने में हुई देरी तथा जीएसटी के कारण बढ़े दाम इस बार पटाखों की बिक्री पर असर डाल सकते है। हालांकि दुकानदार उम्मीद भी जता रहा है कि धनतेरस से पटाखों की बिक्री में तेजी आएगी व दीपावली के दिन परवान पर रहने की संभावना है।